आज का राशिफल | 27 नवंबर, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि आज अपने खानपान की आदतों पर सुधार करें। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर लापरवाही करेंगे। प्रेमी जन के साथ संवादहीनता हो सकती है। जल्दबाज़ी में धनहानि होने की आशंका है। अपने स्वाभिमान का ध्यान रखें। वृष राशि आज परिवार में परेशानियां उत्पन्न होंगी। दाम्पत्य सम्बन्धों में कड़वाहट होने की आशंका है। व्यापार में इच्छित …

मेष राशि

आज अपने खानपान की आदतों पर सुधार करें। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर लापरवाही करेंगे। प्रेमी जन के साथ संवादहीनता हो सकती है। जल्दबाज़ी में धनहानि होने की आशंका है। अपने स्वाभिमान का ध्यान रखें।

वृष राशि

आज परिवार में परेशानियां उत्पन्न होंगी। दाम्पत्य सम्बन्धों में कड़वाहट होने की आशंका है। व्यापार में इच्छित परिणाम न मिलने से मन खिन्न हो सकता है। अपने प्रयासों में कमी न होने दें। इसके कारण मन में हीनता की भावना आ सकती है।

मिथुन राशि

आज बच्चों के साथ दोस्ताना सम्बन्ध रखें। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। वरिष्ठ और बुद्धिमान लोगों के साथ आपके सम्पर्क विकसित होंगे। विरोधी आपके सामने कमजोर होंगे। जॉब में अतिरिक्त कार्यभार रहेगा।

कर्क राशि

आज मौज-मस्ती और मनोरंजन में आप समय बर्बाद न करें। प्रेमी जन से बहसबाजी न करें। ठंड से आपको बचना चाहिए। क्रोधी स्वभाव वाले लोगों की आलोचना हो सकती है। रक्तचाप के रोगी स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबारी यात्रा होने के योग बन रहे हैं।

सिंह राशि

आज अनुसन्धान सम्बन्धी कार्यों में बड़ी सफलता मिल सकती है। घरेलू मामलों को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे। ज्यादा टीवी और कम्प्यूटर का प्रयोग न करें। परिवार के लोग आपसे प्रेम तो रखेंगे लेकिन आपको अपनी बात समझाने में थोड़ी मुश्किल होगी।

कन्या राशि

आज यात्रा का प्रयोजन सफल होने में कठिनाई होगी। आज का दिन काफी रोमांचक रहेगा। काम की वजह से तनाव हो सकता है। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। आंखों से जुड़ी समस्या सामने आ सकती है।

तुला राशि

आज जल्दबाज़ी की बजाय गम्भीरता और धैर्यपूर्वक निर्णय लेंगे। बिना मांगे किसी को सलाह न दें। कानूनी मामलों में परिणाम आपके पक्ष में आ सकते हैं। आय के नए स्त्रोत विकसित होंगे। आप नया काम शुरू कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि

आज घरेलू कार्यों में आप व्यस्त रहेंगे। बड़ी कारोबारी डील हो सकती है। अपना काम बेहतरीन तरीके से करेंगे। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। समय व्यस्ततापूर्ण रहेगा। घर के नवनिर्माण पर धन खर्च करेंगे। बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

धनु राशि

आज जॉब में अतिरिक्त कार्यभार आ सकता है। आध्यात्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। योजनाबद्ध तरीके से किये गये कार्यों में सफलता मिलेगी। छात्रों को थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। पैतृक सम्पत्ति को लेकर विवाद जन्म ले सकते हैं।

मकर राशि

आज अपने घर के छोटे सदस्यों को लेकर थोड़ी चिन्ता रहेगी। वैवाहिक कार्यक्रमों आदि को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। कारोबार के दृष्टिकोण से दिन सामान्य है। आपकी विनम्रता का लोग गलत फायदा उठाने का प्रयास करेंगे।

कुंभ राशि

आज समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। अविवाहित लोगों के विवाह को लेकर चर्चा हो सकती है। मित्रों के साथ कहीं घूमने के लिए जा सकते हैं। बच्चे काफी आज्ञाकारी रहेंगे। सभी काम समय पर पूर्ण हो जायेंगे। नया व्यापार शुरू करने के लिये दिन उत्तम है।

मीन राशि

आज आप की दिनचर्या थोड़ी अस्त-व्यस्त होने की सम्भावना है। जॉब में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। नया वाहन खरीदने का प्लान बना सकते हैं। क्रोध व उत्तेजना पर नियन्त्रण रखें। ऑफिस में आपको पुरस्कार मिल सकता है।