स्मृति ईरानी का रायबरेली दौरा आज, केन्द्रीय मंत्री करेंगी दिशा की बैठक की अध्यक्षता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर भारतीय जनता पार्टी चुनाव में दुबारा अपना परचम लहराने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। यही वजह है की पार्टी के बड़े नेताओं का इन दिनों उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लगातार आना जाना लगा हुआ है। इसी होड़ में नरेंद्र मोदी सरकार में केंद्रिय महिला एवं …

लखनऊ। विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर भारतीय जनता पार्टी चुनाव में दुबारा अपना परचम लहराने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। यही वजह है की पार्टी के बड़े नेताओं का इन दिनों उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लगातार आना जाना लगा हुआ है। इसी होड़ में नरेंद्र मोदी सरकार में केंद्रिय महिला एवं बाल कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी लखनऊ से सड़क मार्ग से हो कर रायबरेली दौरे पर रहेगी।

सूत्रों की मानें तो कांग्रेस के गढ़ अमेठी पर कब्जा करने के बाद अब भाजपा कि नजर इनके दूसरे किले रायबरेली पर है। भारतीय जनता पार्टी इस वक्त अमेठी से मौजूदा सांसद स्मृति ईरानी इस काम पर लगाया है। आज करीब तीन साल बाद स्मृति ईरानी होने वाली बैठक की अध्यक्षता करेंगी।

केन्द्रीय मंत्री और अमेठी से भारतीय जनता पार्टी की सांसद स्मृति इरानी का आज रायबरेली का दौरा है। इस दौरान वह प्रगति पुरम कॉलोनी में नवनिर्मित राज्य बीमा कर्मचारी अस्पताल का उद्घाटन करेंगी। इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता करेंगी। यहां पर यह बैठक करीब तीन साल बाद हो रही है।

पढ़ें-संविधान और लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ हो रहा है : अखिलेश

आमतौर पर सांसद ही दिशा की बैठक की अध्यक्षता करता है, लेकिन रायबरेली से कांग्रेस की सांसद सोनिया गांधी का लम्बे समय से यहां पर आगमन नहीं हो पाया है। करीब तीन साल बाद हो रही इस बैठक में केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा होगी। जिले के विकास के लिहाज से यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है। इस बैठक को लेकर यहां के जिला प्रशासन ने जोरदार तैयारी की है। रायबरेली में कार्यक्रम के बाद स्मृति ईरानी करीब 3.30 बजे तक लखनऊ वापसी करेंगी। यहां पर राजभवन के सामने वह विश्वैश्वरैया हॉल में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। इसके बाद उनका नई दिल्ली वापसी का कार्यक्रम है।

रायबरेली में करीब तीन साल बाद जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक शनिवार को होगी। ऐसा पहली बार होगा जब विकास संबंधी इस अहम बैठक की रायबरेली सांसद सोनिया गांधी के स्थान पर अमेठी की सांसद तथा केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अध्यक्षता करेंगी। माना जा रहा कि वह इस बैठक के बहाने विकास के साथ ही जिले की राजनीति को नई दिशा देंगी।

रायबरेली में दिशा की बैठक में यह पहला मौका है जब जिले की बैठक में अमेठी सांसद को अध्यक्ष बनाया गया है। इस जिले का सलोन विधानसभा क्षेत्र ही अमेठी संसदीय क्षेत्र में आता है। इस बैठक में कांग्रेसी चेहरे भी कम नजर आएंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक में भी केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कमजोर होते कांग्रेसी किले पर विकास के हथौड़े से करारा प्रहार करने का मौका नहीं चूकेंगी।

इस बैठक के लिए केन्द्रीय मंत्री ईरानी ने आठ सदस्यों को नामित किया है। इनमें सलोन विधानसभा सीट से विधायक रहे स्व. दलबहादुर कोरी के पुत्र अशोक कुमार, पूर्व विधायक गजाधर सिंह की बहू मनवीर सिंह के अलावा रेखा सिंह और सुखबीर सिंह मोनू शामिल हैं।

रायबरेली संसदीय क्षेत्र से कोमल मौर्या, चंद्रशेखर, विष्णु प्रसाद गोस्वामी व बच्चन प्रसाद पासवान सदस्य बनाए गए हैं। स्मृति ईरानी बैठक के बहाने एक तीर से दो निशाने साध रही हैं। एक तो जिले में वह अपनी पकड़ मजबूत कर रही हैं, दूसरी ओर अमेठी संसदीय क्षेत्र से जुड़े सलोन के लोगों को तरजीह दे रही हैं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज