मुरादाबाद : दो मोबाइल लुटरों को मझोला पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुरादाबाद, अमृत विचार। मझोला पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने शुक्रवार की रात राजमिस्त्री दान सहाय का मझरा निवासी कुलदीप सागर से खुशालपुर रोड पर मोबाइल लूट लिया था। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि आरोपी के कब्जे से लूटा गया मोबाइल और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद …
मुरादाबाद, अमृत विचार। मझोला पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने शुक्रवार की रात राजमिस्त्री दान सहाय का मझरा निवासी कुलदीप सागर से खुशालपुर रोड पर मोबाइल लूट लिया था। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि आरोपी के कब्जे से लूटा गया मोबाइल और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया है।
एसपी सागर जैन ने बताया कि 24 नवंबर की शाम राजमिस्त्री कुलदीप सागर डॉक्टर वाहनों के पास खुशालपुर रोड पर फोन पर बात करता हुआ पैदल जा रहा था। तभी पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने उसका मोबाइल लूट लिया और फरार हो गए। मझोला पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले विक्की पुत्र सत्यवीर सिंह और विक्की पुत्र हिम्मत राम निवासी गांव रतनपुर कला थाना पाकबड़ा को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों ने पूछताछ में हुई घटना को अंजाम देने की बात कबूल करते हुए बताया कि वह शराब के नशे में धुत होकर मोबाइल फोन की किस्त जमा करने जा रहे थे। तभी उन्हें कुलदीप सागर मोबाइल फोन पर बात करता हुआ जाते हुए दिखाई दिया। मौका पाकर वह मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पकड़े गए दोनों युवक भी राजमिस्त्री का ही काम करते हैं। प्रभारी निरीक्षक जगमाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
