सीतापुर: शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, एक लाख का नुकसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। क्षेत्र के बरई जलालपुर स्थित एक टेलिरंग की दुकान में शुक्रवार की रात शॉर्ट सर्किट की वजह से भीषण आग लग गई। जब तक लोगों ने दुकान में लगी आग बुझा पाते, तब तक दुकान में रखी सिपाई मशीनें व कपड़े आदि करीब एक लाख से अधिक की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। घटना …

सीतापुर। क्षेत्र के बरई जलालपुर स्थित एक टेलिरंग की दुकान में शुक्रवार की रात शॉर्ट सर्किट की वजह से भीषण आग लग गई। जब तक लोगों ने दुकान में लगी आग बुझा पाते, तब तक दुकान में रखी सिपाई मशीनें व कपड़े आदि करीब एक लाख से अधिक की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। घटना की सूचना पाकर पहुंचे दुकान स्वामी ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।

वहीं, मामले को लेकर तहसील प्रशासन को भी अवगत करा दिया गया है। कमलापुर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी राजकुमार की क्षेत्र के ही बरई जलालपुर कस्बे में टेलरिंग की दुकान है। शुक्रवार की रात शॉर्ट सर्किट की वजह से दुकान में आग लग गई। दुकान से धुंआ उठते देखकर आसपास के लोगों ने जानकारी होने पर दुकान मालिक को सूचना दी। साथ ही लोगों ने पुलिस को सूचना देकर आग बुझाने की कोशिश में जुट गए।

पढ़ें: उन्नाव: ससुराल आए युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत, पीएम रिपोर्ट में हुआ ये बड़ा खुलासा

उधर, दुकान स्वामी टेलर मौके पर पहुंचा। उसने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाई। खबर पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी, साथ ही टेलर राजकुमार के मुताबिक आग से करीब एक लाख रुपए का नुकसान हुआ। जिसमें पांच सिलाई मशीन, इंटरलॉकिंग मशीन, ग्राहकों के कपड़े आदि जलकर नष्ट हो गए। नुकसान को लेकर तहसील प्रशासन को भी अवगत करा दिया गया है। ज्यादा जानकारी के लिए यह भी पढ़ें…

राजधानी में कूड़ा डालने पर पैसे उगलने वाली मशीन आज खुद बनी कूड़ा, देखें

स्वच्छ भारत मिशन को डिजिटल इंडिया से कनेक्ट करने वाले स्वच्छ एटीएम को आज लखनऊ के हजरतगंज पार्क रोड के पास कुंडे में लावारिस पड़ी हुईं हैं। आपको बता दें कि इस मशीन का शुभारंभ 07 फरवरी 2018 को नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने हज़रतगंज में किया था। जिस तरह से राह चलते अक्सर लोग पानी या कोल्ड ड्रिंक की बोतलें, कैन, चिप्स के खाली पैकेट और पॉलीथिन रास्ते में फेंकते हुए आगे बढ़ जाते हैं। पब्लिक की इस आदत को बदलने के लिए शहर में ‘स्वच्छ एटीएम’ लगाए गए थे,यदि आप इसमें कचरा डालते हैं, तो बदले में आपको पैसे मिलेंते थे एक निजी कंपनी ने नगर निगम के साथ मिलकर हजरतगंज व 1090 चौराहे पर दो मशीनें लगाए गए थे।

संबंधित समाचार