मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर बोला हमला, कहा- पहले बुआ और बबुआ विकास का कार्य नहीं करवाते थे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज शनिवार को गोंडा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री योगी ने सपा प्रमुख अखिलेश पर तंज कसते हुए कहा कि ये जिन्ना के अनुयायी गन्ने की मिठास को क्या समझेंगे? इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पहले बुआ और …

गोंडा। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज शनिवार को गोंडा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री योगी ने सपा प्रमुख अखिलेश पर तंज कसते हुए कहा कि ये जिन्ना के अनुयायी गन्ने की मिठास को क्या समझेंगे? इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पहले बुआ और बबुआ प्रदेश में विकास का कोई कार्य नहीं करवाते थे। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी ने आज शनिवार को गोंडा में 450 रुपये करोड़ की लागत से 65.61 एकड़ में बने एथेनॉल प्लांट का शिलान्यास किया।

इसके बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर हमला बोला। सीएम योगी ने पूर्व की सरकारों को घेरते हुए कहा कि गरीबों को पहले भी बिजली, शौचालय और घर दिए जा सकते थे, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। पहले लोगों को राशन नहीं मिलता था लेकिन हमारी सरकार गरीबों को राशन उपलब्ध करवा रही है। योगी ने आगे कहा कि श्री अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण पहले भी हो सकता था। आखिर किसने रोका था कांग्रेस, बबुआ और बुआ को? साथ ही सीएम योगी ने किसान आंदोलन का भी जिक्र करते हुए कहा कि देशहित में तीनों कृषि कानून वापस लिए गए हैं। 2017 से पहले यूपी में किसानों के हाल बेहाल थे।

मुख्यमंत्री योगी ने अपने भाषण के दौरान कहा, “चीन, यूरोप, अमेरिका समेत विश्व के कई देश कोरोना महामारी से बेहाल हो गए, लेकिन भारत के लोगों की आस्था के आगे कोविड भी परास्त हो गया। इसके साथ ही सीएम ने कहा कि हमारे कार्यकाल में एक भी दंगा नहीं हुआ। पिछली सरकार राम जन्मभूमि पर हमला करने वाले लोगों के मुकदमों को वापस लेती थी। भाजपा की सरकार ने आतंकवादियों को उनके घर में घुसकर मारा है।”

यह भी पढ़ें:-अमेठी: सरकारी राशन की दुकान का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

संबंधित समाचार