बरेली: 2.34 लाख छात्रों का डाटा लैपटाप वितरण के लिए भेजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने उन छात्रों का डाटा शासन को भेज दिया है, जिन्हें लैपटॉप व टेबलेट वितरित किए जाएंगे। विश्वविद्यालय ने नौ जिलों के संबद्ध महाविद्यालयों से भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर आंकड़ा शासन को भेजा है। शासन के द्वारा लैपटाप वितरण की तिथि तय की जाएगी। जिन छात्रों का …

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने उन छात्रों का डाटा शासन को भेज दिया है, जिन्हें लैपटॉप व टेबलेट वितरित किए जाएंगे। विश्वविद्यालय ने नौ जिलों के संबद्ध महाविद्यालयों से भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर आंकड़ा शासन को भेजा है। शासन के द्वारा लैपटाप वितरण की तिथि तय की जाएगी। जिन छात्रों का डाटा भेजा गया है वह प्रथम व द्वितीय कक्षा के छात्र हैं।

इनकी संख्या 2 लाख 34 हजार है। शासन के द्वारा लगातार आंकड़ा मांगा जा रहा था और शासन से इसकी मॉनिटरिंग भी हो रही थी। कई महाविद्यालय डाटा नहीं भेज रहे थे। इसको लेकर कुलसचिव ने तुरंत डाटा मांगा था। इसके बाद गलत डाट भेज दिया गया था, जिसमें सुधार कर डाटा मांगा गया था।

लैपटॉप को लेकर शुरुआत में छात्रों को संशय भी हुआ था। इसके लिए कई छात्र आवेदन करने को परेशान हो रहे थे, जबकि डाटा महाविद्यालयों को भेजना था।

संबंधित समाचार