आज का राशिफल | 28 नवंबर, 2021
मेष राशि आज आप प्रभावशाली लोगों का सम्पर्क लाभकारी होगा। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो उसे प्रपोज कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों की आय बढ़ने के योग बन रहे हैं। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बनायेंगे। बच्चों को पुरस्कार मिल सकता है। वृष राशि आज कार्यक्षेत्र में आपको नई …
मेष राशि
आज आप प्रभावशाली लोगों का सम्पर्क लाभकारी होगा। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो उसे प्रपोज कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों की आय बढ़ने के योग बन रहे हैं। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बनायेंगे। बच्चों को पुरस्कार मिल सकता है।
वृष राशि
आज कार्यक्षेत्र में आपको नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। नजदीकी लोगों से विश्वासघात हो सकता है। नया काम शुरू करने में जल्दबाज़ी करना उचित नहीं है। व्यर्थ के झगड़े मोल न लें। किसी परिजन की सेहत खराब हो सकती है।
मिथुन राशि
आज किसी भी काम को छोटा न समझें। नए लक्ष्य निर्धारित करने और उसकी योजना बनाने के लिए दिन बहुत शानदार है। इंटरव्यू आदि में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। प्रेमी जन से अपने प्रेम की अभिव्यक्ति कर सकते हैं।
कर्क राशि
आज महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। अनावश्यक कार्यों में आपका धन खर्च हो सकता है। सम्पत्ति विवादों को लेकर समस्या होने की सम्भावना है। आपके रूखे व्यवहार से लोग नाराज होंगे। फैशन और ग्लैमर संसार से जुड़े लोगों को समस्या होगी।
सिंह राशि
आज आप सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी रहने वाली है। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। प्रेम सम्बन्धों को लेकर गलतफहमी हो सकती है।
कन्या राशि
आज अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रयत्नशील रहें। परिजनों की चिन्ता हो सकती है। धरै्य के साथ अपना दिन बिताए। पति-पत्नी
रोमांस का आनन्द लेंगे। धन को लेकर परेशानी हो सकती है। कोई नकारात्मक खबर आपको मिल सकती है।
तुला राशि
आज नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। आपके आत्मबल में वृद्धि होगी। व्यापार
में बड़ा अनुबन्ध होने की सम्भावना है। मार्केटिंग से जुड़े कार्यों में बड़ा धन लाभ मिल सकता है।
वृश्चिक राशि
आज जीवनसाथी के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। बहुमूल्य वस्तुओं को आप खरीदने के लिए धन खर्च करेंगे। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। परिवार में आनन्द का वातावरण होगा। विदेश में व्यापार कर रहे लोगों की आय बढ़ सकती है।
धनु राशि
आज आशा के विपरीत काम होने से आप थोड़े परेशान रहेंगे। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। उच्च अधिकारियों से नज़दीकियां बढ़ेंगी। बुद्धिमान लोगों की संगत का लाभ मिलेगा। विदेश यात्रा में आ रही बाधादूर होगी।
मकर राशि
आज आपकी नसों में खिंचाव और दर्द की शिकायत हो सकती है। सरकारी मामले किसी कारणवश अटक सकते हैं। अपनी दिनचर्या को संयमित रखें। मन में नकारात्मक विचार जन्म लेंगे। सहकर्मियों के साथ अपने सम्बन्ध खराब न करें।
कुंभ राशि
आज अति महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता क्रम में सबसे ऊपर लाकर पूरा कर लें। आपकी योजना सफल होंगी। घर-गृहस्थी में सन्तोष का माहौल रहेगा। किसी मित्र के विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
मीन राशि
आज आपका मन वर्जित कार्यों की तरफ प्रवृत्त हो सकता है। ज्यादा धन कमाने के चक्कर में गलतियाँ कर सकते हैं। वाहन सावधानी पूर्वक चलायें। अपनी इच्छा के अनुसार काम करने पर ही सफलता मिलेगी। सामान्य तौर पर दिन ठीकठाक ही रहेगा
