कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट, हवाई अड्डे पर बढ़ाई गई सख्ती
लखनऊ। दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना के नए वैरिएंट ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में समय रहते यदि हिदायत नहीं बरती गयी तो शायद कोरोना का ये नया वैरिएंट हालात बिगाड़ सकता है। कोरोना के नए को देखते हुए कल देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक भी की …
लखनऊ। दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना के नए वैरिएंट ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में समय रहते यदि हिदायत नहीं बरती गयी तो शायद कोरोना का ये नया वैरिएंट हालात बिगाड़ सकता है।
कोरोना के नए को देखते हुए कल देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक भी की थी। बता दें कि कोरोना के नए वेरीयंट को ले कर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। इसके चलते स्वास्थ्य विभागों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। एयरपोर्ट पर आने जाने वाले लोगों की आरटी-पीसीआर कर मरीजों की पहचान की जाएगी। वहीं विदेश से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग व जांच होगी। कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के अलर्ट जारी करने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने एयरपोर्ट पर सख्ती बढ़ा दी है। विदेश से यात्रा पर आने वाले लोगों जांच और स्क्रीनिंग के साथ 15 दिनों तक स्वास्थ्य विभाग के सम्पर्क में रहना होगा।
पढ़ें- निजीकरण से बैंक विफलताओं की समस्या फिर से सामने आएगी : सौम्या दत्ता
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रान (बी.1.1.529) को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अफसर भी गंभीर है। वायरस की रोकथाम और समय पर संक्रमितों की पहचान के लिए होमवर्क शुरू कर दिया गया है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने अमौसी स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय विमानपत्तन में एयरपोर्ट प्रबंधन, प्रवासी विभाग, एपीएचओ अधिकारियों के साथ बैठक की और इस खतरनाक वायरस की रोकथाम पर चर्चा की। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉक्टर मिलिंद वर्धन ने बताया कि विदेश से आने वाले सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग करने को कहा गया है।
इसके बाद एयरपोर्ट पर मौजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम यात्रियों की आरटी-पीसीआर जांच करेगी। जांच में पाजिटिव आने वाले मरीजों को नियमानुसार अस्पताल में भर्ती कराने व होम आइसोलेशन में रखा जाएगा। निगेटिव आने वाले यात्रियों को दस दिन तक घर में रहने की सख्त हिदायत दी गई है। कोविड कमांड सेंटर इन लोगों की सेहत की निगरानी करेगी। यदि इस दौरान किसी में लक्षण नजर आते हैं तो तुरंत जांच कराई जाएं।
