बिग बॉस 15: अब शो में होगी मास्टरमाइंड विकास गुप्ता की एंट्री…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बिग बॉस 15 की गिरती टीआरपी को देखते हुए शो के मेकर्स बिस बॉस 15 में कुछ अलग और हटके करने में लगे हुए हैं, जुसके चलते शो में इन दिनों वाइल्ड कार्ड एंट्री काफी कराई जा रही हैं। बता दें, बिग बॉस 15 में मेकर्स ने देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee), रश्मि देसाई (Rashami …

मुंबई। बिग बॉस 15 की गिरती टीआरपी को देखते हुए शो के मेकर्स बिस बॉस 15 में कुछ अलग और हटके करने में लगे हुए हैं, जुसके चलते शो में इन दिनों वाइल्ड कार्ड एंट्री काफी कराई जा रही हैं। बता दें, बिग बॉस 15 में मेकर्स ने देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee), रश्मि देसाई (Rashami Desai) और राखी सावंत (Rakhi Sawant) की वाइल्डकार्ड एंट्री करा दी है। इस सीजन में भी राखी की पर्सनल लाइफ का मेकर्स ने काफी सहारा लिया है। शो में राखी के पति रितेश की भी एंट्री करवाई गी है। वहीं अब फैंस कयास लगा रहे हैं कि क्या विकास गुप्ता (Vikas Gupta) भी अंदर एंट्री करने वाले हैं।

टीवी एक्टर रोहन मेहरा (Rohan Mehra) ने विकास गुप्ता के पोस्ट पर कमेंट किया है। इससे पहले विकास गुप्ता बिग बॉस के सीजन 11, 13 और 14 का हिस्सा रहे हैं। रोहन मेहरा ने कमेंट करते हुए कहा कि बिग बॉस सीजन 15 के लिए बधाई भाई। इस साल भी आपको वाइल्ड कार्ड के रूप में देखने का इंतजार नहीं कर सकता।’ इस बात को सभी जानते हैं कि विकास गुप्ता शो के मौजूदा कंटेस्टेंट्स करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के बहुत अच्छे दोस्त हैं।

बिग बॉस 15 के करण कुंद्रा के एक फैन ने लिखाकि विकास आप ही अब हमारी एकमात्र आशा हो…करण कुंद्रा को आपकी जरूरत है..उसे बेवजह हर कोई डिमोटिवेट कर रहा है…प्लीज उन्हें बताएं कि हम उनसे प्यार करते हैं और वो अपना बेस्ट दे रहे हैं। विकास गुप्ता आप हमें निराश मत करना।’

पढ़ें- बिग बॉस 15: शमिता शेट्टी की बढ़ीं मुश्किलें, देवोलीना भट्टाचार्जी ने उतारा एक्ट्रेस के चहरे से नकाब

अब देखने वाली बात होगी कि फैंस का कयास सच साबित होता है या ये सिर्फ एक अंदाजा हि रह जाएगा। वहीं विकास गुप्ता के फैंस एक बार फिर उनको बिग बॉस 15  में देखना चाहते हैं।

संबंधित समाचार