दिलीप घोष बोले- तृणमूल ने किए खोखले दावे, चुनाव ने दिखाया कि त्रिपुरा के लोगों को BJP पर भरोसा है

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को कहा कि त्रिपुरा नगर निकाय चुनाव के परिणामों ने पूर्वोत्तर राज्य में पैठ जमाने के तृणमूल कांग्रेस के दावों के ‘खोखलेपन’ को उजागर कर दिया है और राज्य के लोगों को भाजपा पर भरोसा है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने यहां संवाददाताओं से बातचीत के …

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को कहा कि त्रिपुरा नगर निकाय चुनाव के परिणामों ने पूर्वोत्तर राज्य में पैठ जमाने के तृणमूल कांग्रेस के दावों के ‘खोखलेपन’ को उजागर कर दिया है और राज्य के लोगों को भाजपा पर भरोसा है।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने यहां संवाददाताओं से बातचीत के दौरान त्रिपुरा में चुनाव प्रचार करने वाले तृणमूल कार्यकर्ताओं को ‘किराए के लोग’ बताया और कहा कि भाजपा और राज्य के लोगों के बीच ‘मजबूत संबंध’ हैं।

घोष ने कहा कि तृणमूल त्रिपुरा में अपना खाता तब तक नहीं खोल सकती जब तक ‘भाजपा किसी सीट से उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला न कर ले। नगर निकाय चुनाव के परिणाम उम्मीद के अनुसार आए हैं। तृणमूल का त्रिपुरा में खाता खुलने का कोई आसार नहीं है। उन्होंने केवल शोर मचाया।

यह फैसला दर्शाता है कि पश्चिम बंगाल से आए किराए के लोग ऐसे राज्य में किसी पार्टी को अपना आधार बनाने में मदद नहीं कर सकते, जिसका भाजपा पर भरोसा है।

यह भी पढ़े-

कल से शुरू होगा संसद का शीतकालीन सत्र, बिजली-पेंशन समेत 30 विधेयक होंगे पेश

संबंधित समाचार