रायबरेली: सरस्वती शिशु मंदिर में हर्षोल्लास से मनाया गया अमृत महोत्सव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। सरस्वती शिशु मंदिर शिवगढ़ में बड़े हर्षोल्लास से अमृत महोत्सव मनाया गया। अमृत महोत्सव में विद्यालय के भैया-बहनों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत-झांकी एवं सामूहिक नृत्य व एकांकी की अनुपम प्रस्तुतियां की गई थी। देश की आजादी के 75 साल पूरे होने पर समूचे देश में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत …

रायबरेली। सरस्वती शिशु मंदिर शिवगढ़ में बड़े हर्षोल्लास से अमृत महोत्सव मनाया गया। अमृत महोत्सव में विद्यालय के भैया-बहनों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत-झांकी एवं सामूहिक नृत्य व एकांकी की अनुपम प्रस्तुतियां की गई थी।

देश की आजादी के 75 साल पूरे होने पर समूचे देश में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत शिवगढ़ क्षेत्र में बीते 18 नवम्बर से अनवरत रूप से शैक्षणिक और सामाजिक संस्थाओं द्वारा अमृत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विशेष रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, एवंअनुषांगिक संगठनों के कार्यकर्ता बराबर सहभागिता दर्ज करा रहे हैं।

रविवार को कस्बे में स्थित शिशु मंदिर में अमृत महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अनुपम प्रस्तुति देकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। अमृत महोत्सव से उत्साहित विद्यालय के भैया बहनों ने विद्यालय में सुंदर आकर्षक रंगोलियां बनाकर विद्यालय की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए थे।

इसके साथ ही अमृत महोत्सव कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने भारत माता व भारत माता के वीर शहीद सपूतों एवं महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभी की आरती उतारी एवं वंदे मातरम गायन किया। अमृत महोत्सव के अवसर पर विनय त्रिवेदी, जिला सह संघ चालक देवेंद्र बहादुर सिंह, खंड कार्यवाह रामजी पदुम नारायण,  दिनेश सिंह,गयेन्दु सिंह,रामेश्वर सिंह, सुरेश जायसवाल, विस्तारक मधुमय, श्यामू, अयान सिंह, भवानी शंकर, टीनू चन्द्रा  और  सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे थे।

ये खबर भी पूरी पढ़ें-बरेली: यूपी बोर्ड की लापरवाही का खामयाजा भुगत रहे हैं छात्र, कहीं नहीं मिल रहा एडमिशन, बरेली के भी तमाम छात्र शामिल

संबंधित समाचार