एक प्लेटफार्म पर आएंगे समान विचार धारा के लोग: शिवपाल यादव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। चुनावी सरगर्मियों के बीच रविवार को प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव सीतापुर जेल पहुंचे। यहां उन्होंने जेल में बंद सांसद आजम खां व उनके बेटे अब्दुल्ला आजम से मुलाकात की। जेल में शिवपाल व आजम खां की करीब डेढ़ घंटे तक मुलाकात हुई। इस मुलाकात के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। सूत्रों का …

सीतापुर। चुनावी सरगर्मियों के बीच रविवार को प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव सीतापुर जेल पहुंचे। यहां उन्होंने जेल में बंद सांसद आजम खां व उनके बेटे अब्दुल्ला आजम से मुलाकात की। जेल में शिवपाल व आजम खां की करीब डेढ़ घंटे तक मुलाकात हुई। इस मुलाकात के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।

सूत्रों का दावा है कि तंहाई बैरक में बंद आजम खां से शिवपाल यादव ने कुछ देर अगल भी मंत्रणा की है। माना जा रहा है कि आजम-शिवपाल की मुलाकात आगामी विधान सभा चुनाव में कोई नया गुल खिला सकती है। आजम खां से मुलाकात कर निकले शिवपाल सिंह ने मीडिया के सवालों के जवाब भी दिए। उन्होंने आजम खां की जमकर तारीफ की। उन्हें एक बड़ा और ईमानदार नेता बताते हुए कहा कि उनके साथ ज्यादती व अन्याय हो रहा है। उन्हें झूठे मामलों में फंसा कर परेशान किया जा रहा है।

पढ़ें: अयोध्या: पारिवारिक कलह से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या

आजम खां से पहली दफा मुलाकात करने पहुंचे शिवपाल सिंह ने कहा कि मुलाकातें नहीं हो रही थीं। उन्होंने ही सीएम व प्रमुख सचिव को पत्र लिखा था, तब मुलाकातें शुरू हुई थीं। उन्होंने कहा कि जब आजम खां और मैं मंत्री था, तब नौकरशाही कंट्रोल में रहती थी। इस समय कंट्रोल में नहीं है। इस दौरान प्रसपा प्रमुख ने सरकार को भी विकास के नाम पर कटघरे में खड़ा किया। बोले, भाजपा कहती है की उसने माहौल ही बदल दिया, लेकिन बेरोजगारी व भ्रष्टाचार चरम पर है। टीईटी पर्चा लीके होने के सवार पर शिवपाल यादव ने कहा कि इस सरकार में यह पहली बार नहीं हुआ। अब तक तीन बार पर्चा लीक हो चुका है। सरकार का कहीं कंट्रोल नहीं रह गया है। सपा ने आजम खां से बिल्कुल किनारा सा कर लिया? के सवाल पर शिवपाल सिंह ने कहा कि ऐसा नहीं है। आज भी आजम खां सपाई हैं। सपा उनके साथ है। हम लोगों ने सपा में चालीस साल साथ मिलकर काम किया है। हमारी पहली प्राथमिकता सपा है।

सपा के साथ गठजोड़ के विलंब को लेकर शिवपाल सिंह ने कहा कि यह एक रणनीति का हिस्सा है। कौन सा फैसला कब लेना है, यह आप के सामने कैसे खोल दें। शिवपाल सिंह ने कहा कि समान विचारधारा के लोगों और सेकुलरिज्म के लिए समाजवादी पार्टी जरूरी है। आजम से चुनाव को लेकर चर्चा के सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि हमने कहा है कि सभी लोग एक हो जाओ। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के मुखातिब न होने के सवाल पर कहा कि यह हमारी रणनीति का हिस्सा है।

सपा से बात नहीं बनती है तो आजम खां सपा या प्रसपा के पक्ष में रहेंगे। इस सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि ऐसा कैसे कह दिया। चुनाव से पहले सब ठीक हो जाएगा। आजम खां के चुनाव से पहले जेल से छूटने को लेकर उन्होंने कहा कि उनपर सारे केस झूठे हैं। सहीं सुनवाई हो तो उन्हें जेल में रखना ही नहीं चाहिए। सपा व प्रसपा की सरकार बनती है तो सारे मुकदमें वापस होंगे। जिन लोगों ने झूठी कार्रवाई की है, उनकी जांच होगी। हमने कभी बदले की भावना से काम नहीं किया। ऐसे बड़े नेताओं के साथ ऐसी कार्रवाई होगी तो लोकतंत्र को खतरा है। दूसरी सरकार आएगी तो वह भी ऐसे ही लोगों को जेल में डालेगी। जेल में शिवपाल यादव के अलावा शख्दर अली व अंकुर शर्मा सहित तीन लोगों ने मुलाकात की है।

संबंधित समाचार