हल्द्वानी: द्वितीय राज्य स्तरीय ओपन टेनिस प्रतियोगिता की तैयारियां हुईं तेज, तीन से पांच दिसंबर तक होगा आयोजन
हल्द्वानी, अमृत विचार। राज्य में टेनिस से जुड़ी खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए जिला टेनिस एसोसिएशन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। आज हल्द्वानी में आयोजित प्रेसवार्ता में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने द्वितीय राज्य स्तरीय ओपन टेनिस प्रतियोगिता की जानकारी दी। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. समीर वर्मा और सचिव हेम कुमार पांडे ने …
हल्द्वानी, अमृत विचार। राज्य में टेनिस से जुड़ी खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए जिला टेनिस एसोसिएशन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। आज हल्द्वानी में आयोजित प्रेसवार्ता में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने द्वितीय राज्य स्तरीय ओपन टेनिस प्रतियोगिता की जानकारी दी।
एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. समीर वर्मा और सचिव हेम कुमार पांडे ने बताया कि कोरोना काल की वजह से पिछले साल प्रतियोगिता को स्थगित करना पड़ा था। इस बार गाइडलाइन में छूट के बाद चूनाखान स्थित टेनिस एकेडमी में तीन दिवसीय ओपन टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
उन्होंने बताया कि तीन से पांच दिसंबर तक होने वाली प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के 90 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। जिसमें 29 खिलाड़ी देहरादून, दो अल्मोड़ा, सात उधमसिंह नगर, 46 नैनीताल, तीन हरिद्वार और पौड़ी गढ़वाल, चम्पावत, पिथौरागढ़ से एक-एक खिलाड़ी पहुंचेंगे। एसोसिएशन के मुख्य लेखाधिकारी रजत कुमार सती ने बताया कि विजयी खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार और आकर्षक ट्रॉफी से नवाजा जाएगा।

