मिशन 2022: दो पूर्व मंत्रियों समेत कई नेता भाजपा में हुए शामिल
लखनऊ। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने दो पूर्व मंत्रियों को पार्टी में शामिल कराकर सपा और बसपा को झटका दिया है। कांग्रेस और बसपा सरकारों में कैबिनेट मंत्री रहे सुल्तानपुर जिले के जय नारायण तिवारी और अखिलेश सरकार में धर्मार्थ कार्य मंत्री रहे विजय मिश्रा ने रविवार को भाजपा की सदस्यता ली। इस मौके …
लखनऊ। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने दो पूर्व मंत्रियों को पार्टी में शामिल कराकर सपा और बसपा को झटका दिया है। कांग्रेस और बसपा सरकारों में कैबिनेट मंत्री रहे सुल्तानपुर जिले के जय नारायण तिवारी और अखिलेश सरकार में धर्मार्थ कार्य मंत्री रहे विजय मिश्रा ने रविवार को भाजपा की सदस्यता ली। इस मौके पर कई अन्य दलों के नेताओं ने भी भाजपा में विश्वास जताया है।
पूर्व मंत्री जयनारायण तिवारी दिग्गज कांग्रेस नेता रहे हैं। ये श्रीपति मिश्र के कार्यकाल में वे मुख्यमंत्री के दाहिने हाथ कहे जाते थे। इसके बाद वे बसपा में चले गए और बसपा सरकार में भी कैबिनेट मंत्री रहे। फिर वर्षों बाद कांग्रेस में वापसी की और 2019 के चुनाव में राहुल गांधी का प्रचार करते दिखे। इसके बाद उन्होंने सपा का दामन थाम लिया था। वे सुल्तानपुर की जयसिंहपुर और इसौली सीटों से चुनाव हार चुके हैं।
पढ़ें: भाजपा सरकार में पकौड़े बेचना भी आसान नहीं: कपिल मिश्रा
इसी तरह अखिलेश सरकार में धर्मार्थ कार्य मंत्री रहे गाजीपुर सदर के पूर्व विधायक को सपा ने 2017 में टिकट नहीं दिया था। जिसपर तत्काल मौके पर टिकट कटने के कारण वे बसपा में चले गए थे और अब उन्होंन भाजपा का दामन थाम लिया है।
भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों व राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रभावित होकर अन्य दलों के नेताओं ने प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष श्री @swatantrabjp की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।#मेरा_परिवार_भाजपा_परिवार pic.twitter.com/h8F0bXh0il
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) November 28, 2021
इसके अलावा कानपुर के बिल्हौर से बसपा नेता मनोज दिवाकर, कानपुर देहात के जगदेव कुरील, उन्नाव के धर्मेन्द्र पाण्डेय तथा अजितमल, औरैया के मदन गौतम भी भाजपा में शामिल हो गए। कांग्रेस नेता प्रतापगढ़ के राम शिरोमणि शुक्ला, अयोध्या के बीकापुर राज परिवार के कुंवर अभिमन्यु प्रताप सिंह तथा आइएएस से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले अशोक कुमार सिंह भी भाजपा में शामिल हुए। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने भाजपा परिवार में इन नेताओं का स्वागत किया।
