रायबरेलीः विजयी खिलाड़ियों को विधायक ने किया सम्मानित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रायबरेली (अवध प्रांत) की डलमऊ नगर इकाई द्वारा दौड़ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इसमें खिलाड़ियों ने रेस ट्रैक पर पूरा जोर दिखाया। बाद में खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सरेनी विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि खेलों से शारीरिक और मानसिक शक्ति …

रायबरेली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रायबरेली (अवध प्रांत) की डलमऊ नगर इकाई द्वारा दौड़ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इसमें खिलाड़ियों ने रेस ट्रैक पर पूरा जोर दिखाया। बाद में खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सरेनी विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि खेलों से शारीरिक और मानसिक शक्ति का विकास होता है।

एबीवीपी इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन कर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। विद्यार्थी परिषद युवाओं को जागरूक कर रहा है। विधायक ने रायबरेली विभाग के विभाग संयोजक शूर्यांश चौहान के साथ विजेताओं को सम्मानित किया। इस मौके पर तहसील संयोजक सुन्दरम् सिंह चौहान,उपाध्यक्ष कुलदीप राठौर, नगरमन्त्री सुनील बाजपेयी,सचिन शुक्ला, शौर्य प्रताप,मयंक,प्रियांशु,निशांत आदि लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-ऋषिकेश: गंगा आरती में परिवार सहित शामिल हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, भावुक होकर कही यह बात

सरस्वती शिशु मंदिर में हर्षोल्लास से मनाया गया अमृत महोत्सव

सरस्वती शिशु मंदिर शिवगढ़ में बड़े हर्षोल्लास से अमृत महोत्सव मनाया गया। अमृत महोत्सव में विद्यालय के भैया-बहनों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत-झांकी एवं सामूहिक नृत्य व एकांकी की अनुपम प्रस्तुतियां की गई थी। देश की आजादी के 75 साल पूरे होने पर समूचे देश में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत शिवगढ़ क्षेत्र में बीते 18 नवम्बर से अनवरत रूप से शैक्षणिक और सामाजिक संस्थाओं द्वारा अमृत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विशेष रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, एवंअनुषांगिक संगठनों के कार्यकर्ता बराबर सहभागिता दर्ज करा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:-रायबरेली: सरस्वती शिशु मंदिर में हर्षोल्लास से मनाया गया अमृत महोत्सव

 

संबंधित समाचार