फिल्म शूटिंग के लिए देश का सबसे अनुकूल राज्य बना यूपी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। कभी पिछड़े राज्यों में शुमार यूपी के लिए गौरव का मौका है। गोवा में आयोजित भारत के 52वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह-2021 में यूपी को फिल्म शूटिंग के लिए देश के सबसे अनुकूल राज्य माना गया है। केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर तथा गोवा के मुख्यमंत्री डाॅ. प्रमोद सावंत ने समारोह में यह …

लखनऊ। कभी पिछड़े राज्यों में शुमार यूपी के लिए गौरव का मौका है। गोवा में आयोजित भारत के 52वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह-2021 में यूपी को फिल्म शूटिंग के लिए देश के सबसे अनुकूल राज्य माना गया है। केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर तथा गोवा के मुख्यमंत्री डाॅ. प्रमोद सावंत ने समारोह में यह पुरस्कार अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल को सौंपा।

इस मौके पर अपर मुख्य सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा-निर्देशन में फिल्म निर्माण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों को निरन्तर प्रोत्साहन मिल रहा है। हाल ही में प्रधानमंत्री ने नोएडा इण्टरनेशनल एयरपोर्ट जेवर का शिलान्यास किया है। इसके करीब ही सरकार हजार एकड़ क्षेत्रफल पर करीब दस हजार करोड़ की लागत से फिल्म सिटी का विकास कर रही है। जहां प्री-प्रोडक्शन, पोस्ट-प्रोडक्शन, शूटिंग सहित फिल्म निर्माण से सम्बन्धित सभी आवश्यक सुविधाएं हैं।

फिल्म प्रोडक्शन हाउसेज को फिल्म सिटी में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए उन्होंने कहा कि इसके लिए टेण्डर प्रक्रिया प्रचलित की जा रही है। फिल्म सिटी में भूमि के लिए प्रदेश सरकार कोई धनराशि नहीं लेगी, बल्कि जमीन को लाइसेंस पर देने की व्यवस्था की जाएगी। दी गई भूमि के लिए वार्षिक रेण्ट निर्धारित किया जाएगा। फिल्म निर्माण के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश में विपुल संस्कृति एवं धरोहर मौजूद हैं।

प्रदेश का गौरवशाली इतिहास, इसकी वैभवपूर्ण वास्तुकला, समृद्ध परम्पराओं एवं स्थानीय संस्कृतियों की विविधता आदि हमारे राज्य को फिल्म निर्माण के लिए आकर्षण का बड़ा केन्द्र बनाती हैं। फिल्म उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए फिल्म नीति-2018 लागू की गयी है। इस नीति में प्रदेश में फिल्म निर्माताओं को विभिन्न सुविधाएं देने की व्यवस्था की गयी है।

यह भी पढ़ें:-यूपी टीईटी परीक्षा 2021 : विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से लीक हुआ पेपर!

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव