छत्तीसगढ़ सीएम ने भाजपा पर लगाया आरोप, ब्रिटिश शासकों की तरह लोगों को बांट रही है

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुणे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को भाजपा पर आरोप लगाया कि वह देश के लोगों को ब्रिटिश शासकों की तरह बांट रही है। उन्होंने भाजपा शासित केंद्र सरकार पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की कोरोना वायरस महामारी को लेकर जारी चेतावनी की ”उपेक्षा” करने के लिए आलोचना की और कहा कि अगर …

पुणे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को भाजपा पर आरोप लगाया कि वह देश के लोगों को ब्रिटिश शासकों की तरह बांट रही है। उन्होंने भाजपा शासित केंद्र सरकार पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की कोरोना वायरस महामारी को लेकर जारी चेतावनी की ”उपेक्षा” करने के लिए आलोचना की और कहा कि अगर उसने उनके सुझावों पर काम किया होता, तो कई लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती थी।

उन्होंने यहां कांग्रेस भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ”कांग्रेस ने हमेशा लोगों के मुद्दों की लड़ाई लड़ी है। कांग्रेस ने लोगों को कई अधिकार दिए। इसने स्वतंत्रता, संविधान, पंचायती राज, सूचना का अधिकार, किसानों, मजदूरों को अधिकार दिए, फिर भी वे पूछते रहते हैं कि पिछले 70 वर्षों में कांग्रेस ने क्या किया।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा, ”मैं आपसे आग्रह करता हूं कि उन्हें यह नहीं बताएं कि कांग्रेस ने इतने वर्षों में क्या बनाए, अन्यथा मोदी सरकार उन्हें बेच देगी।”

भाजपा का नाम लिए बगैर बघेल ने कहा, ”वे ब्रिटिश शासकों की तरह बांटो एवं राज करो की नीति अपना रहे हैं। वे हिंदुओं एवं मुसलमानों को आपस में लड़ने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। पहले हमने अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी और अब हमें चोरों के खिलाफ लड़ना है।” कोरोना वायरस की स्थिति पर उन्होंने कहा कि जब महामारी फैली थी तो राहुल गांधी ने केंद्र को चेतावनी दी थी और उसे आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा था।

कांग्रेस नेता ने कहा, ”लेकिन भाजपा सरकार ने उनके सुझावों की तरफ ध्यान नहीं दिया और देश भुगत रहा है। अगर उनकी बातें सुनी गई होतीं तो लोगों के जीवन एवं अन्य नुकसानों से बचा जा सकता था।” छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी के इतिहास को जानें।

संबंधित समाचार