कुशीनगर में मंडल स्तरीय सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए सीएम योगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुशीनगर। सीएम योगी ने सोमवार को कुशीनगर जिले के पडरौना, रविंद्र नगर स्थित बुद्धा पार्क में आयोजित मंडल स्तरीय सामूहिक विवाह समारोह को संबोधित किया। इस दौरान सीएम ने इस बात पर प्रसन्नता जताई कि यहां विवाह बंधन में बंधे सभी वर-वधू ने पहले से मास्क लगा रखे हैं। कहा कि कोरोना के चलते कई …

कुशीनगर। सीएम योगी ने सोमवार को कुशीनगर जिले के पडरौना, रविंद्र नगर स्थित बुद्धा पार्क में आयोजित मंडल स्तरीय सामूहिक विवाह समारोह को संबोधित किया। इस दौरान सीएम ने इस बात पर प्रसन्नता जताई कि यहां विवाह बंधन में बंधे सभी वर-वधू ने पहले से मास्क लगा रखे हैं। कहा कि कोरोना के चलते कई देशों में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। लेकिन पीएम मोदी के नेतृत्व में देश और उत्तर प्रदेश में कोरोना के सफल प्रबंधन की मिसाल पूरी दुनिया ने देखी।

लॉकडाउन में उत्तर प्रदेश ऐसा पहला राज्य था। जिसने गरीबों, श्रमिकों को भरण-पोषण भत्ता दिया। 54 लाख श्रमिकों को इसका लाभ मिला। सरकार ने मुफ्त में खाद्यान्न वितरण भी प्रारम्भ किया, जो अनवरत जारी है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने सभी के लिए मुफ्त कोरोना जांच, इलाज और वैक्सीन की व्यवस्था की।

पढ़ें: बांदा: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सामुदायिक शौचालय साफ-सफाई के लिए मोहताज

इस दौरान मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनसमूह से कोविड वैक्सीन लगवाने के बारे में पूछा। सबके हाथ उठाने पर उन्होंने कहा कि आपके आसपास जो लोग भी बचे हों, उन्हें वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें।

दहेज व बाल विवाह की कुप्रथा पर लगेगा अंकुश: सीएम योगी

योगी ने कहा कि सामूहिक विवाह योजना एक सामाजिक क्रांति, आंदोलन व अभियान है। ऐसे आयोजनों से बाल विवाह और दहेज जैसी कुप्रथाओं पर अंकुश लगता है। यहीं नहीं इससे “गांव की बेटी सबकी बेटी” का भाव भी जुड़ता है। यहां अपना-पराया का भाव समाप्त दिख रहा है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास का भाव आप ही नजर आ रहा है।

2503 जोड़े बंधे वैवाहिक बंधन में…

श्रम विभाग केउत्तर प्रदेश भवन व अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की तरफ से आयोजित इस समारोह में गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर व महराजगंज जनपद के कुल 2503 जोड़े विवाह के पावन बंधन में बंधे। नवयुगलों में 2243, हिन्दू, 138 मुस्लिम व 122 बौद्ध शामिल रहे। मुख्यमंत्री ने सभी नव दम्पतियों को आशीर्वाद देते हुए मुख्यमंत्री ने उनके सुखमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने मंच से तीन मुस्लिम नव दम्पतियों समेत 11 युगलों को प्रमाण पत्र और पुष्पगुच्छ भेंट किया। प्रमाण पत्र देने के दौरान मुख्यमंत्री ने जोड़ों से आत्मीय संवाद भी किया

मोदी-योगी सरकार ने की श्रमिकों के हितों की चिंता : स्वामी प्रसाद मौर्य

समारोह में सीएम योगी का स्वागत करते हुए श्रम व सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में खून पसीना बहाने वाले श्रमिकों की पूर्व की सरकारों ने सुध नहीं ली थी। श्रमिकों के हितों की चिंता केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार ने की। आज श्रमिकों के लिए 18 योजनाएं चलाई जा रही हैं। समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष सावित्री जायसवाल, विधायकगण रजनीकांत मणि (कुशीनगर), पवन केडिया (हाटा), जटाशंकर त्रिपाठी (खड्डा आदि की सहभागिता रही।

संबंधित समाचार