बरेली: बारात देखने गए बच्चे की करंट से मौत, परिजनों ने बैंक्वेट हाल मालिक पर दर्ज कराया मुकदमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। भमोरा के बल्लिया में रविवार रात एक 10 वर्षीय बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई। बच्चा पड़ोस के बैंक्वेट हॉल में आई एक बारात को देखने के लिए गया था। बैंक्वेट हॉल के मुख्य दरवाजे पर करंट आ रहा था। जैसे ही उसने दरवाजा छूआ तो वह उस पर चिपक …

बरेली, अमृत विचार। भमोरा के बल्लिया में रविवार रात एक 10 वर्षीय बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई। बच्चा पड़ोस के बैंक्वेट हॉल में आई एक बारात को देखने के लिए गया था। बैंक्वेट हॉल के मुख्य दरवाजे पर करंट आ रहा था। जैसे ही उसने दरवाजा छूआ तो वह उस पर चिपक गया। कुछ देर तक वह चिपका रहा मगर किसी ने उसे छुड़ाने की कोशिश नहीं की। किसी तरह परिजनों ने उसे वहां से हटाया। आनन-फानन में अस्पताल लेकर भागे मगर उसने दम तोड़ दिया।

घर से आधा किलोमीटर दूरी पर ही है बारात घर
दरअसल, मूल रूप से बल्लिया के रहने वाले राम वकील मेहनत मजदूरी का काम करते है। उन्होंने बताया कि उनके सात बच्चे है। उनका 10 वर्ष का बेटा अर्जुन रविवार रात पड़ोस के सीता बैंक्वेट हॉल में आई बारात को देखने के लिए गया था। बैंक्वेट हॉल के दरावाजे में करंट आ रहा था। जैसे ही उसने दरवाजा पकड़ा तो वह चिपक गया। काफी देर तक वह वहीं पड़ा तड़पता रहा। मगर किसी ने उठाया नहीं। मोहल्ले के लोगों ने उन्हें सूचना दी तो परिजन भागे। मगर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

बैंक्वेट हॉल मालिक के खिलाफ रिपोर्ट
राम वकील ने बैंक्वेट हॉल मालिक विनोद पाठक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मामले में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। उधर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह पुलिस ने न्याय की गुहार लगा रहे है।

यह भी पढ़े-

बरेली: महिला को खींचकर मारपीट मामले में पीड़िता की हालत नाजुक, दुष्कर्म की पुष्टि के लिए होगा मेडिकल, एक आरोपी गिरफ्तार

संबंधित समाचार