बाराबंकी: बीडीओ ने सहेलिया गांव का किया निरीक्षण, जताई नाराजगी, दिया ये निर्देश
बाराबंकी। जिले के हरख ब्लॉक की ग्राम पंचायत सहेलिया में चल रहे मनरेगा योजना के विकास कार्यों का निरीक्षण करने नवाबगंज एसडीएम न्यायिक व प्रभारी बीडीओ हरख सोमवार को पहुंची थी। जहां पर उन्होंने चक मार्ग का निरीक्षण किया तो कमियां नजर आई। जिस पर उन्होंने ने ग्राम प्रधान व ग्राम रोजगार सेवक को फटकार …
बाराबंकी। जिले के हरख ब्लॉक की ग्राम पंचायत सहेलिया में चल रहे मनरेगा योजना के विकास कार्यों का निरीक्षण करने नवाबगंज एसडीएम न्यायिक व प्रभारी बीडीओ हरख सोमवार को पहुंची थी। जहां पर उन्होंने चक मार्ग का निरीक्षण किया तो कमियां नजर आई। जिस पर उन्होंने ने ग्राम प्रधान व ग्राम रोजगार सेवक को फटकार भी लगाई। वहीं शिकायत करने वाले ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण का आश्वासन भी दिया। ग्राम पंचायत भवन को देखा कर उसकी मरम्मत कराने के करने के आदेश दिए हैं।
हरख की प्रभारी बीडीओ व एसडीएम नवाबगंज न्यायिक तान्या सोमवार को मनरेगा योजना द्वारा ग्राम पंचायत सहेलिया में कराए जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंची थी। जहां पर उन्होंने चक मार्ग का जब निरीक्षण किया तो उनको कमियां नजर आई। क्योंकि ग्राम प्रधान व ग्राम रोजगार सेवक ने बिना पैमाईश कराए ही चक मार्ग पर काम लगा दिया था। जिसको लेकर बीडीओ ने नाराजगी जताई। और ग्रामीणों द्वारा शिकायत मिलने पर चक मार्ग को मानक के अनुरूप पटाई कराने के आदेश दिए।
ग्राम प्रधान,रोजगार सेवक व तकनीकी सहायक की इसमें लापरवाही उजागर हुई है। बीडीओ ने निरीक्षण में पंचायत भवन की मरम्मत कराने के साथ रंग रोगन कराने के आदेश दिए हैं। इस संबंध में प्रभारी बीडीओ तान्या ने बताया कि ग्राम पंचायत सहेलिया में चक मार्ग में कमी पाई गई है। जिसको सही करने के आदेश दिए गए हैं। ग्रामीणों की कुछ समस्याएं थी जिनके निस्तारण के समय दिया गया है।
यह भी पढ़ें:-कोरोना टीकाकरण के मामले में कौन ज्यादा बेहतर है? भाजपा शासित राज्य या विपक्ष शासित राज्य, जानिए सरकारी आंकड़े
