अयोध्या: चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र की अध्यक्षता में हुई राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक
अयोध्या। राम मंदिर निर्माण समिति की पहले दिन की बैठक सोमवार को सर्किट हाउस में संपन्न हुई। समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र की अध्यक्षता में घंटों चली बैठक के दौरान मंदिर निर्माण की भावी योजनाओं पर मंथन हुआ। साथ ही परिसर के 70 एकड़ की भूमि के बारे में भी चर्चा हुई। राममंदिर तीर्थ क्षेत्र …
अयोध्या। राम मंदिर निर्माण समिति की पहले दिन की बैठक सोमवार को सर्किट हाउस में संपन्न हुई। समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र की अध्यक्षता में घंटों चली बैठक के दौरान मंदिर निर्माण की भावी योजनाओं पर मंथन हुआ। साथ ही परिसर के 70 एकड़ की भूमि के बारे में भी चर्चा हुई।
राममंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि बैठक में मंदिर निर्माण की भावी योजनाओं पर चर्चा की गई। जिसमें अब तक हुआ काम व आगे क्या काम होना है, इसपर मंथन हुआ। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण में कितना मटीरियल आया व कितना आना है। इस बात पर भी चर्चा हुई।
पढ़ें: रायबरेली: बस ने मारी ट्रक में टक्कर, छह लोग घायल
साथ ही निर्माण कार्य में कौन सा चरण पूरा हुआ व कितना बाकी है, इसका रिव्यू किया गया। मंदिर परिसर की 70 एकड़ भूमि के लैंडस्केप व प्लांटेशन के बारे में भी चर्चा हुई। मंगलवार को 70 एकड़ भूमि के मास्टर प्लान पर चर्चा की जाएगी।
बैठक में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य विमलेंद्र मोहन मिश्र, डॉ अनिल मिश्र, टाटा कंसल्टेंसी व एलएनटी के एक्सपर्ट भी मौजूद रहे। इससे पहले ट्रस्ट के सदस्यों न रामजन्मभूमि परिसर का निरीक्षण कर बैठक की थी।
यह भी पढ़ें…
अयोध्या: एथलेटिक्स चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाए जौहर
जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप का उद्घाटन सोमवार को डॉ भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम मकबरा में हुआ। तीन दिवसीय चैंपियनशिप के पहले दिन अंडर 10, 12 व 14 बालक-बालिका वर्ग की 600 मीटर दौड़, 60 मीटर दौड़, बाल थ्रू ,लंबी कूद, गोला फेंक की स्पर्धा आयोजित की गई। सभी वर्गों में 40 पदों के लिए 22 विद्यालयों के 350 खिलाड़ियों ने अपनी अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। उद्घाटन करने पहुंचे जिला एथलेटिक्स संघ के चेयरमैन गिरीश पति त्रिपाठी व संघ के अध्यक्ष डॉ संजय तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
