बाराबंकी: 38 सेंटर पर होगी लोक सेवा आयोग की परीक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। आगामी पांच दिसम्बर को होने वाली लोक सेवा आयोग के तहत समीक्षा अधिकारी की परीक्षा का होना लगभग तय हो चुका है। जिसको लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की सभी सम्बन्धित तैयारियां पूरी हो चुकी है। दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा की पहली पाली सुबह नौ बजकर 30 मिनट से 11 बजकर …

बाराबंकी। आगामी पांच दिसम्बर को होने वाली लोक सेवा आयोग के तहत समीक्षा अधिकारी की परीक्षा का होना लगभग तय हो चुका है। जिसको लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की सभी सम्बन्धित तैयारियां पूरी हो चुकी है।

दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा की पहली पाली सुबह नौ बजकर 30 मिनट से 11 बजकर 30 मिनट तक दो दूसरी पाली ढाई बजे से साढ़े चार बजे तक दो-दो घंटो की दो पालियों में आयोजित की जायेगी। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश वर्मा ने यह अवगत कराते हुए कहा कि पर्याप्त स्टॉफ को इसकी ड्यूटी के लिये नियुक्त किया जा रहा है।

बाराबंकी: बीडीओ ने सहेलिया गांव का किया निरीक्षण, जताई नाराजगी, दिया ये निर्देश

जिले के हरख ब्लॉक की ग्राम पंचायत सहेलिया में चल रहे मनरेगा योजना के विकास कार्यों का निरीक्षण करने नवाबगंज एसडीएम न्यायिक व प्रभारी बीडीओ हरख सोमवार को पहुंची थी। जहां पर उन्होंने चक मार्ग का निरीक्षण किया तो कमियां नजर आई। जिस पर उन्होंने ने ग्राम प्रधान व ग्राम रोजगार सेवक को फटकार भी लगाई।

पढ़ें: अयोध्या: चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र की अध्यक्षता में हुई राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक

वहीं शिकायत करने वाले ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण का आश्वासन भी दिया। ग्राम पंचायत भवन को देखा कर उसकी मरम्मत कराने के करने के आदेश दिए हैं। हरख की प्रभारी बीडीओ व एसडीएम नवाबगंज न्यायिक तान्या सोमवार को मनरेगा योजना द्वारा ग्राम पंचायत सहेलिया में कराए जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंची थी। जहां पर उन्होंने चक मार्ग का जब निरीक्षण किया तो उनको कमियां नजर आई।

संबंधित समाचार