हल्द्वानी: लामाचौड़ खास व फतेहपुर में हाथियों का आतंक, खिड़कियों के शीशे तोड़े

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। लामाचौड़ खास, फतेहपुर आदि अन्य क्षेत्रों में हाथियों के झुंड ने आतंक मचा रखा है। हाथियों ने सोमवार सुबह जयपुर पाडली नंबर दो निवासी उमेश चंद्र नैनवाल के घर की खिड़िकयों के शीशें तोड़ दिए। सूचना पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य नीरज तिवारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने डीएफओ रामनगर जीवन जोशी …

हल्द्वानी, अमृत विचार। लामाचौड़ खास, फतेहपुर आदि अन्य क्षेत्रों में हाथियों के झुंड ने आतंक मचा रखा है। हाथियों ने सोमवार सुबह जयपुर पाडली नंबर दो निवासी उमेश चंद्र नैनवाल के घर की खिड़िकयों के शीशें तोड़ दिए। सूचना पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य नीरज तिवारी मौके पर पहुंच गए।

उन्होंने डीएफओ रामनगर जीवन जोशी एवं वनक्षेत्राधिकारी आरके आर्या को फोन स्थिति से अवगत कराया। साथ ही पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की। इस दौरान सद्भावना यूथ फाउंडेशन अध्यक्ष हेमू पडलिया, मनीष दानी, रजत पड़लिया, वेदांश भट्ट, पप्पू पड़लिया, मुरलीधर जोशी आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार