कई देशों में बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, सतर्कता जरूरी: सीएम योगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुशीनगर। सीएम योगी ने कहा है कि दुनिया के कई देशों में कोरोना संक्रमण फिर तेजी से बढ़ रहा है, इसलिये सतर्कता जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश और प्रदेश ने कोरोना पर सफल नियंत्रण पा लिया है, फिर भी दुनिया में संक्रमण के नए दौर को लेकर हमें …

कुशीनगर। सीएम योगी ने कहा है कि दुनिया के कई देशों में कोरोना संक्रमण फिर तेजी से बढ़ रहा है, इसलिये सतर्कता जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश और प्रदेश ने कोरोना पर सफल नियंत्रण पा लिया है, फिर भी दुनिया में संक्रमण के नए दौर को लेकर हमें सतर्कता पर जरूर ध्यान रखना होगा। दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी के मंत्र का अनुसरण करने के साथ ही जिन लोगों ने अब तक वैक्सीन नहीं लगवाई है।

उन्हें वैक्सीन लगवाने को प्रेरित करें। सीएम योगी सोमवार को कुशीनगर जिले के पडरौना, रविंद्र नगर स्थित बुद्धा पार्क में आयोजित मंडल स्तरीय सामूहिक विवाह समारोह को संबोधित करते हुये कहा कि कोरोना के चलते कई देशों में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

पढ़ें: सीतापुर: एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बच्चों व युवाओं ने बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा

लेकिन पीएम मोदी के नेतृत्व में देश और उत्तर प्रदेश में कोरोना के सफल प्रबंधन की मिसाल पूरी दुनिया ने देखी है। वहीं, लॉकडाउन में उत्तर प्रदेश ऐसा पहला राज्य था, जिसने गरीबों, श्रमिकों को भरण-पोषण भत्ता दिया।

54 लाख श्रमिकों को इसका लाभ मिला: सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि सरकार ने मुफ्त में खाद्यान्न वितरण भी प्रारम्भ किया जो अनवरत जारी है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने सभी के लिए मुफ्त कोरोना जांच, इलाज और वैक्सीन की व्यवस्था की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनसमूह से कोविड वैक्सीन लगवाने के बारे में पूछा। सबके हाथ उठाने पर उन्होंने कहा कि आपके आसपास जो लोग भी बचे हों। उन्हें वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने बताया कि देश में 125 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। उत्तर प्रदेश में भी 16 करोड़ लोगों को एक या दो लग चुकी है।

संबंधित समाचार