बरेली: कायाकल्प के अधूरे काम से स्कूली बच्चों को हो रही परेशानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। प्राइमरी स्कूलों की दशा सुधारने के लिए नगर निगम ने एक दर्जन से ज्यादा विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत काम कराया है लेकिन इस काम को अधूरा छोड़ दिए जाने से छात्रों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। जबकि नगर निगम के अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे …

बरेली, अमृत विचार। प्राइमरी स्कूलों की दशा सुधारने के लिए नगर निगम ने एक दर्जन से ज्यादा विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत काम कराया है लेकिन इस काम को अधूरा छोड़ दिए जाने से छात्रों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। जबकि नगर निगम के अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।

आपरेशन कायाकल्प के तहत परिषदीय विद्यालयों में भवनों की मरम्मत, फर्नीचर, सौंदर्यीकरण सहित कई काम कराए जा रहे हैं। शहरी क्षेत्र के तमाम स्कूलों में भी नगर निगम की मदद से निर्माण कार्य पूरे कराए जाने हैं लेकिन वार्ड 55 सैदपुर हाकिंस में प्राथमिक स्कूल के रूके काम को लेकर प्रधानाचार्य हरिनंदन शर्मा और क्षेत्रीय पार्षद दीपक सक्सेना ने लिखित शिकायत नगर आयुक्त अभिषेक आनंद से की है। उनका कहना है कि जुलाई में कायाकल्प के तहत स्कूल में काम शुरू हुआ।

ठेकेदार ने स्कूल की दीवार, शौचालय सहित कई जगहों पर तोड़फोड़ कर दी है लेकिन इन कामों को पूरा नहीं किया गया है। काफी समय से काम रुका होने से स्कूली बच्चों को काफी परेशानी हो रही है। नगर आयुक्त का कहना है कि कायाकल्प योजना के तहत होने वाले कामों का निरीक्षण किया जाएगा।

संबंधित समाचार