पुरानी सरकारों ने दिया कमीशन, कुशासन व करप्शन का अंधेरा : श्रीकांत शर्मा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। भाजपा के फर्क साफ है अभियान के तहत सोमवार को ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में अपने मंत्रालय की उपलब्धियां गिनाईं। इस दौरान उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि उन सरकारों की नीतियों से प्रदेश को कमीशन, कुशासन व करप्शन के अंधेरे में रखा था। वे केवल चार …

लखनऊ। भाजपा के फर्क साफ है अभियान के तहत सोमवार को ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में अपने मंत्रालय की उपलब्धियां गिनाईं। इस दौरान उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि उन सरकारों की नीतियों से प्रदेश को कमीशन, कुशासन व करप्शन के अंधेरे में रखा था। वे केवल चार जिलों को ही पूरा प्रदेश मानते थे। भाजपा सरकार ने 24 करोड़ प्रदेशवासियों के जीवन में उजाला पहुंचाया और 1.40 करोड़ घर बिजली से रोशन हैं।

इसके साथ ही मंत्री श्रीकांत शर्मा कहा कि आज प्रदेश के जिला मुख्यालय को 24 घण्टे, तहसील को 20 और गांव को 18 घण्टे निर्बाध बिजली मिल रही है। सपा सरकार ने पांच साल में हर साल बिजली दरों में बढ़ोतरी करते हुए बिजली के दाम 60.71 फीसद बढ़ाये। जबकि भाजपा सरकार ने पिछले तीन सालों में कोई बढ़ोतरी नहीं की। उन्होंने बताया कि साढ़े 4 वर्षों में 673 नए 33/11 केवी के बिजलीघर बनाए। 1347 बिजली घरों की क्षमता बढ़ाई है।

2012 से 17 तक केवल 47.75 लाख घरों में ही बिजली पहुंची जबकि 2017-21 के बीच 1.40 करोड़ घरों में बिजली पहुंची। इसी तरह उन्होंने अपने विभाग पिछली सरकार से तुलनात्मक आंकड़े रखे। कहा कि आज प्रदेश में सभी विधाओं की कुल विद्युत उत्पादन क्षमता 26,937 मेगावाट है।2016-17 में बिजली की अधिकतम मांग 16,110 मेगावॉट ही पूरी हो पाई थी। 16 जुलाई 2021 को हमने 25,032 मेगावॉट की अधिकतम मांग को पूरा किया जो कि एक रिकॉर्ड है।

बताया कि सौभाग्य योजना में पश्चिमांचल व दक्षिणांचल डिस्कॉम के ग्रामीण क्षेत्रों में अब तक 26,426.27 किमी लाइनें एबी केबलिंग से बदली जा चुकी हैं। मध्यांचल व पूर्वांचल के 1000 से अधिक की आबादी वाले 26 हजार मजरों में पुराने जर्जर तारों के स्थान पर 31 मार्च 2023 तक एबी केबलिंग की जाएगी। वहीं 636 नगरीय क्षेत्रों में 10,203.97 किमी जर्जर लाइनों को एबी केबलिंग से बदला गया है।

यह भी पढ़ें:-अधिकारी जनसमस्याओं का करें त्वरित गति से निराकरण : केशव प्रसाद मौर्य

संबंधित समाचार