अयोध्या: हर्ष फायरिंग में 12 साल का बच्चा हुआ घायल
अयोध्या। तारुन थाना क्षेत्र की ग्राम सभा परसावा महोला मजरे हरीपुर में सोमवार की रात में आयोजित प्रीतिभोज के दौरान हर्ष फायरिंग में एक 12 साल का बच्चा घायल हो गया। बता दें, घायल बच्चे के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में तीन …
अयोध्या। तारुन थाना क्षेत्र की ग्राम सभा परसावा महोला मजरे हरीपुर में सोमवार की रात में आयोजित प्रीतिभोज के दौरान हर्ष फायरिंग में एक 12 साल का बच्चा घायल हो गया। बता दें, घायल बच्चे के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम सभा निवासी राम सकल वर्मा के पुत्र का सोमवार की रात प्रीतिभोज कार्यक्रम चल रहा था। उस दौरान इनके रिश्तेदार थाना हैदरगंज के अहिरौला निवासी माता प्रसाद वर्मा के साथ आए। उसी ग्राम सभा निवासी वेद प्रकाश दुबे ने अपनी दो नाली लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायरिंग कर दी, जिससे निमंत्रण में आए दीपक कुमार निषाद के 12 साल पुत्र प्रिंस के पैर के ऊपर गोली छीलते हुए चली गई, जिससे बालक घायल हो गया।
सूचना पर थानाध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर बालक को सीएचसी तारुन में भर्ती कराया। फिलहाल उसकी स्थिति में सुधार बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि वेद प्रकाश दुबे, माता प्रसाद वर्मा व परिवार के 1 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है अभी तक तहरीर नहीं मिली है।
रायबरेली: रेल कोच कारखाना के आवासीय परिसर में सात घरों से चोरों ने लूटे लाखों के जेवर और नकदी
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था वाले आधुनिक रेल कोच कारखाना के आवासीय परिसर स्थित टाईप फोर के दो मंजिला आवासों को चोरों ने अपना निशाना बना दिया। रेल कोच कारखाना के सात आवासों के चोरों ने ताले तोड़ दिए और वहां से नगदी व आभूषण गायब कर दिए।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- रायबरेली: रेल कोच कारखाना के आवासीय परिसर में सात घरों से चोरों ने लूटे लाखों के जेवर और नकदी
