झांसी: बुंदेलखंड राज्य निर्माण की मांग को लेकर बुंनिमो का प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा (बुंनिमो) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को बुंदेलखंड राज्य निर्माण के संबंध में केंद्र सरकार पर वादा खिलाफी करने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। बुंदेलखंड राज्य की मांग के समर्थक बुंनिमो के बैनर तले अध्यक्ष भानू सहाय के नेतृत्व में बड़ी …

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा (बुंनिमो) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को बुंदेलखंड राज्य निर्माण के संबंध में केंद्र सरकार पर वादा खिलाफी करने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। बुंदेलखंड राज्य की मांग के समर्थक बुंनिमो के बैनर तले अध्यक्ष भानू सहाय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में जिलाधिकारी कार्यालय पर जमा हुए। इसके बाद जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बुंदेलखंड राज्य शीघ्रातिशीघ्र बनाये जाने की मांग को दोहराया गया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर वादा

खिलाफी का आरोप लगाते हुए हाथ में काले झंडे लेकर विरोध किया और जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान बुंनिमो अध्यक्ष ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा “ इस मोदी सरकार ने बुंदेलियों को राम के नाम पर ठगा है। इन्होंने सत्ता में आने के बाद तीन साल के भीतर बुंदेलखंड राज्य बनाने का वादा किया था। लेकिन साढ़े सात साल गुजर जाने के बाद भी इनके कान पर जूं तक नहीं रेंगी। सरकार की इस ठगी के बारे में अब हम घर-घर जाकर बुंदेलियों को बताने का काम करेंगे। अब हम राम के नाम पर ठगी करने वाले इन लोगों को हराने का काम करेंगे। साथ ही घर-घर जाकर इनके वादों की सच्चाई का कच्चा चिट्ठा खोलेंगे।

पढ़ें: जौनपुर में 45 करोड़ से बनेगा 100 बेड का अस्पताल : गिरीश चंद्र यादव

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने सात जनपदों क्रमशः झांसी, बांदा, जालौन, हमीरपुर, ललितपुर, चित्रकूट व महोबा को मिलाकर बुन्देलखंड विकास बोर्ड का गठन किया है। इसी प्रकार मध्य प्रदेश सरकार ने सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, दमोह, पन्ना, दतिया और निवाड़ी को मिलाकर बुन्देलखंड विकास प्राधिकरण का गठन किया है। इन्हीं समस्त जिलों को बुन्देलखंड मानकर केंद्र सरकार ने बुन्देलखंड पैकेज दिया था।

इन क्षेत्रों के साथ लहार, पिछोर, करेरा, गोहांड, चंदेरी, गंजबासौदा, कटनी, सतना का चित्रकूट आदि क्षेत्रों को जोड़कर अखंड बुन्देलखंड राज्य का निर्माण किया जाना चाहिए। अभी तक केंद्र सरकार में राज्य निर्माण की कार्रवाई तक प्रारम्भ नहीं हुई है, जिससे बुंदेलियों में आक्रोश व्याप्त है। प्रधानमंत्री देश में आपकी छवि बनती जा रही है कि आप वादा करके मुकर जाते हैं। आपसे आग्रह है कि अपनी छवि को निखारिये जो वादा हम बुंदेलियों से किया है उसे पूरा करवाइए। इस दौरान रघुराज शर्मा, हमीदा अंजुम, वरुण अग्रवाल, प्रमोद शिवहरे, सईदा बेगम आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार