समयपुर बादली में पति-पत्नी और दो बच्चों की मिली लाश, हत्या या आत्महत्या?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में मंगलवार सुबह एक घर में दो बच्चों समेत एक ही परिवार के चार सदस्य मृत पाए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि अमित कुमार (30), उनकी 25 वर्षीय पत्नी और छह साल की बेटी तथा तीन साल का बेटा घर में मृत मिले। …

नई दिल्ली। दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में मंगलवार सुबह एक घर में दो बच्चों समेत एक ही परिवार के चार सदस्य मृत पाए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि अमित कुमार (30), उनकी 25 वर्षीय पत्नी और छह साल की बेटी तथा तीन साल का बेटा घर में मृत मिले।

पुलिस ने बताया कि मौत की वजह का पता अभी नहीं चल पाया है। हालांकि, प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या और जहर खाने का मामला प्रतीत हो रहा है, हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम में होगी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि अगर यह आत्महत्या का मामला है तो ऐसी क्या परिस्थिति रही होगी कि परिवार को यह कदम उठाना पड़ा। उन्होंने बताया कि इस परिवार के एक रिश्तेदार ने पुलिस को इस घटना के बारे में सुबह में जानकारी दी थी।

यह भी पढ़े-

दिल्ली हाई कोर्ट: सलमान खुर्शीद की पुस्तक पर प्रतिबंध के अनुरोध वाली याचिका खारिज

संबंधित समाचार