उन्नाव: किशोरी को एंबुलेंस डालकर उठा ले गए दबंग, पिता ने दी तहरीर
उन्नाव। दबंगों ने सरेआम खेत पर गई 16 वर्षीय किशोरी को जबरन एंबुलेंस में डालकर उठा ले गए। पीड़ित पिता ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर पड़ोस के गांव के युवकों द्वारा अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाया। जिस पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कही। घटना पुरवा कोतवाली …
उन्नाव। दबंगों ने सरेआम खेत पर गई 16 वर्षीय किशोरी को जबरन एंबुलेंस में डालकर उठा ले गए। पीड़ित पिता ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर पड़ोस के गांव के युवकों द्वारा अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाया। जिस पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कही।
घटना पुरवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव है। जहां किशोरी के पिता ने कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया कि सोमवार सुबह करीब 11 बजे उसकी 16 वर्षीय बेटी सोमवार सुबह खेत पर गई थी। इसी बीच पड़ोस के गांव के दो युवक एंबुलेंस लेकर खेत पर पहुंच गए और जबरदस्ती उसकी बेटी को उठा कर गाड़ी में डाल लिया। और अपहरण कर लेकर चले गए।
घटना के बाद आरोपी युवक की पत्नी ने फोन पर उसकी बेटी को अपहरण कर ले जाने की बात बताई तो होश उड़ गए। सूचना के बाद पिता ने बेटी की खोजबीन शुरू कर दी। लेकिन उसका पता नहीं चल सका। थकहार कर पिता वापस घर लौट आया। जिसके बाद उसने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की गुहार लगाई। कोतवाली प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने अभियोग पंजीकृत करने तथा जांच के बाद कठोर कार्रवाई करने की बात कही है।
कोरोना से मरने वालों का सही आंकड़ा दे सरकार : आराधना मिश्रा
कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने उत्तर प्रदेश सरकार से कोरोना के कारण अकाल मृत्यु का शिकार लोगों की सही संख्या सार्वजनिक करने और प्रत्येक पीड़ित परिवार को 50 हजार रूपये की बजाय…पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:-कोरोना से मरने वालों का सही आंकड़ा दे सरकार : आराधना मिश्रा
