बाराबंकी: डीआईजी ने यातायात माह का किया समापन, कर्मियों को किया सम्मानित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। मंगलवार को पुलिस लाइन में यातायात माह का समापन डीआईजी अयोध्या मंडल कोविन्द प्रताप सिंह ने किया। उन्होंने इस मौके पर यातायात कर्मियों को सम्मानित भी किया और उनके कार्यों की प्रशंसा भी की। पिछले एक माह से जनपद में यातायात माह मनाया जा रहा था। पुलिस अधिकारियों ने इस दौरान जगह-जगह रैलियां निकालकर …

बाराबंकी। मंगलवार को पुलिस लाइन में यातायात माह का समापन डीआईजी अयोध्या मंडल कोविन्द प्रताप सिंह ने किया। उन्होंने इस मौके पर यातायात कर्मियों को सम्मानित भी किया और उनके कार्यों की प्रशंसा भी की। पिछले एक माह से जनपद में यातायात माह मनाया जा रहा था। पुलिस अधिकारियों ने इस दौरान जगह-जगह रैलियां निकालकर आम नागरिकों को यातायात के नियमों को बताने के साथ साथ उनको जागरुक भी कर रहे थे।

मंगलवार को यातायात माह का समापन था। पुलिस लाइन मैदान में पुलिस महानिदेशक अयोध्या कोविन्द प्रताप सिंह ने यातायात माह का समापन किया। उन्होंने सांई इन्टर कालेज में आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम आये तीन बच्चों को पुरस्कृत किया व जिले के यातायात पुलिसकर्मियों को भी सम्मानित किया। इस मौके पर जिलाधिकारी डॉ. आदर्ष सिंह, एसपी अनुराग वत्स व अन्य कर्मी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-उन्नाव: आम के बाग में प्रेमी युगल के फांसी पर लटके मिले शव

किशोरी को एंबुलेंस डालकर उठा ले गए दबंग, पिता ने दी तहरीर

दबंगों ने सरेआम खेत पर गई 16 वर्षीय किशोरी को जबरन एंबुलेंस में डालकर उठा ले गए। पीड़ित पिता ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर पड़ोस के गांव के युवकों द्वारा अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाया। जिस पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कही। घटना पुरवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव है। जहां किसोरी के पिता ने कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया कि सोमवार सुबह करीब 11 बजे उसकी 16 वर्षीय बेटी सोमवार सुबह खेत पर गई थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:-उन्नाव: किशोरी को एंबुलेंस डालकर उठा ले गए दबंग, पिता ने दी तहरीर

संबंधित समाचार