अयोध्या: जिलाधिकारी ने दिया रैन बसेरों की व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त करने के निर्देश
अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने ठंड के मौसम के दृष्टिगत जनपद में समस्त रैन बसेरों में सभी आवश्यक सुविधाएं यथा-बिस्तर गद्दा, रजाई, कम्बल आदि व प्रकाश आदि की उपलब्धता सुनिश्चित कर सभी को चुस्त दुरूस्त रखने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने रैन बसेरों की नियमित साफ-सफाई कराते रहने और सभी रैन बसेरों में पीने …
अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने ठंड के मौसम के दृष्टिगत जनपद में समस्त रैन बसेरों में सभी आवश्यक सुविधाएं यथा-बिस्तर गद्दा, रजाई, कम्बल आदि व प्रकाश आदि की उपलब्धता सुनिश्चित कर सभी को चुस्त दुरूस्त रखने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने रैन बसेरों की नियमित साफ-सफाई कराते रहने और सभी रैन बसेरों में पीने के लिए स्वच्छ पेयजल की भी उपलब्धता सुनिश्चित रखने, शौचालयों को नियमित साफ-सुथरा रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में पड़ने वाले रेन बसेरों का समय-समय पर निरीक्षण कर सभी आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए। जिससे वहांपर आने वाले जरूरतमंदों को सुगमता पूर्वक सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो सके। ज्यादा जानकारी के लिए यह भी पढ़ें…
अयोध्या: भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ने दिया जीत का गुरुमंत्र
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने कमर कस ली है। सोमवार को अयोध्या जिले की मिल्कीपुर विधानसभा के विस्तारकों, सेक्टर प्रभारियों व शक्ति केंद्र प्रमुखों की बैठक हुई। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री सत्या कुमार ने यहां पर भाजपा के पदाधिकारियों को जीत का गुरुमंत्र दिया।
पढ़ें: अयोध्या: पूर्ण विस्थापित व्यापारियों को निगम देगा अस्थायी दुकानें
2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर जोर देने के लिए पहुंचे राष्ट्रीय मंत्री सत्या कुमार ने बैठक का शुभारंभ किया। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री व प्रदेश सह प्रभारी ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों की दृष्टि से बैठक का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि जनता ने बहुमत देकर सरकार चलाने का अवसर दिया है। पहले से बेहतर कार्य हो सके इसे लेकर विभिन्न क्षेत्रों की बैठक कर रणनीति तैयार की जा रही है।
