हरदोई: खेलकूद प्रतियोगिता में संकुल के बच्चों ने दिखाया दम
बावन (हरदोई)। संकुल कार्यालय पर न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन मंगलवार को किया गया जिसमें विभिन्न खेलों में प्रतिभाग कर बच्चों ने अपनी क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। नोडल संकुल शिक्षक भानु प्रताप सिंह के संयोजन में आयोजित इन खेलकूद प्रतियोगिताओं में संकुल के विभिन्न शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रशंसनीय सहयोग दिया। प्रतियोगिताओं का …
बावन (हरदोई)। संकुल कार्यालय पर न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन मंगलवार को किया गया जिसमें विभिन्न खेलों में प्रतिभाग कर बच्चों ने अपनी क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। नोडल संकुल शिक्षक भानु प्रताप सिंह के संयोजन में आयोजित इन खेलकूद प्रतियोगिताओं में संकुल के विभिन्न शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रशंसनीय सहयोग दिया।
प्रतियोगिताओं का शुभारंभ ग्राम प्रधान बावन के प्रतिनिधि हमीद अहमद एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य उमाकांत पाठक की उपस्थिति में हुआ। संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तरीय बालक बालिकाओं की दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, खो खो, कबड्डी, भाला एवं गोला फेक सहित विभिन्न खेलकूद गतिविधियों का आयोजन कराया गया। न्याय पंचायत स्तर पर आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं में निजामपुर, बावन, इटोरिया एवं विस्कुला की टीमों का प्रदर्शन बेहद प्रभावी करने वाला रहा।
प्रतियोगिताओं के संचालन में आयोजन समिति के विद्यानिधि मिश्रा,अरुण बाजपेयी, मोहम्मद नाजिम, अंशुल मिश्रा, रोहिताश्व सिंह, पंकज अवस्थी, स्वेता सिंह, प्रसून बाजपेयी, रेखा देवी,जरीना खातून, मधुरमा, आशीष कुमार, रोहित सिंह, राजीव वर्मा एव मोहित त्रिपाठी का विशेष योगदान रहा। खंड शिक्षा अधिकारी आई पी सिंह एवं एआरपी जी एस सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित रहकर बच्चों की हौसला अफजाई की।
डीएम व एसपी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण, दिए ये दिशा-निर्देष
मंगलवार सुबह जिलाधिकारी डॉ. आदर्ष सिंह और पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने जिला कारागार का निरीक्षण कर मौजूद जेल अधिकारियों को दिशा-निर्देष जारी किये। डीएम और एसपी के निरीक्षण के कारण जेल कर्मी दहषत में दिखे।…पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:-हल्द्वानी: डीएसबी परिसर और कैंब्रिज विश्वविद्यालय प्रेस की संयुक्त पहल, तैयार हुआ अंग्रेजी भाषा का संशोधित फाउंडेशन कोर्स
