हल्द्वानी: रोशन हुई गली नंबर पांच, लोग बोले- धन्यवाद अमृत विचार
हल्द्वानी, अमृत विचार। मुखानी स्थित गली नंबर पांच में नई स्ट्रीट लाइट लगने के बाद पूरी गली रोशन हो गई है। इसके बाद स्थानीय निवासी अमृत विचार का धन्यवाद अदा करते नहीं थक रहे हैं। 17 नवंबर को ‘अमृत विचार’ ने ‘मुखानी की गली नंबर पांच में अंधेरा कायम, रोशनी का इंतजार’ शीर्षक से खबर …
हल्द्वानी, अमृत विचार। मुखानी स्थित गली नंबर पांच में नई स्ट्रीट लाइट लगने के बाद पूरी गली रोशन हो गई है। इसके बाद स्थानीय निवासी अमृत विचार का धन्यवाद अदा करते नहीं थक रहे हैं।
17 नवंबर को ‘अमृत विचार’ ने ‘मुखानी की गली नंबर पांच में अंधेरा कायम, रोशनी का इंतजार’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की। खबर प्रकाशित होने के बाद स्थानीय पार्षद ने यहां नई स्ट्रीट लाइट लगवा दी।
स्थानीय निवासी मंजू बेलवाल, मदन, यतेंद्र बेलवाल, दीपू बबाड़ी, मुन्नी बेलवाल, जीवंती परघाई ने बताया कि पहले गली में अंधेरा रहता है। इस मामले को अमृत विचार ने उठाया तो पूरी गली रोशनी जगमगाने लगी है।
