यूपी चुनाव: उपलब्धियों को लेकर प्रदेश में छह यात्राएं निकालेगी भाजपा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा प्रदेश में छह बड़ी यात्राएं निकालकर अपने पक्ष में माहौल तैयार करेगी। प्रदेश के चुनाव से जुड़े शीर्ष पदाधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री ने इन यात्राओं को लेकर मंगलवार को रणनीति तैयार की। पार्टी ने एमएलसी विद्यासागर सोनकर को इन यात्राओं का प्रमुख बनाया है। प्रदेश मुख्यालय पर मंगलवार को …

लखनऊ। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा प्रदेश में छह बड़ी यात्राएं निकालकर अपने पक्ष में माहौल तैयार करेगी। प्रदेश के चुनाव से जुड़े शीर्ष पदाधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री ने इन यात्राओं को लेकर मंगलवार को रणनीति तैयार की। पार्टी ने एमएलसी विद्यासागर सोनकर को इन यात्राओं का प्रमुख बनाया है। प्रदेश मुख्यालय पर मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई।

जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व दिनेश शर्मा, राष्ट्रीय मंत्री हरीश द्विवेदी, विनोद सोनकर, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल व कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक उपस्थित रहे। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरने वाली इन यात्राओं के जरिए केंद्र सरकार की 7.5 वर्षों और राज्य सरकार की पांच वर्षों की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाना है।

कहा कि हम सब जानते हैं कि आजादी के बाद से चली आ रही भाई-भतीजावाद, क्षेत्रवाद, भाषावाद, जातिवाद, मत और मजहब के दायरे में कैद राजनीति को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बदला है। समाज के आम आदमी भी उनकी गरीब कल्याण की योजनाओं से प्रसन्न है। प्रदेश में 1947 से 2017 के बीच प्रदेश में केवल डेढ़ एक्सप्रेस वे बने थे। आज यहां छह एक्सप्रेस वे बन रहे हैं। आज चार शहरों से मेट्रो चल रही है, दो नए एम्स बने हैं। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि मोदी-योगी सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों के कारण प्रदेश की जनता के आशीर्वाद से भाजपा फिर 300 से अधिक सीटों के साथ सरकार बनाने जा रही है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: प्रदेश के एक लाख कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर इको गार्डन में किया प्रदर्शन

संबंधित समाचार