उत्पादन, बिक्री में वृद्धि के कारण नवंबर में भारत के विनिर्माण क्षेत्र को मिली मजबूती: पीएमआई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। बाजार की स्थिति में सुधार के कारण भारत के विनिर्माण क्षेत्र की गतिविधियों में नवंबर में और मजबूती आई। फरवरी के बाद से उत्पादन और बिक्री में सबसे तेज वृद्धि देखी गई है। एक मासिक सर्वेक्षण में बुधवार को यह जानकारी दी गई। आईएचएस मार्केट इंडिया मैन्युफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) अक्टूबर में …

नई दिल्ली। बाजार की स्थिति में सुधार के कारण भारत के विनिर्माण क्षेत्र की गतिविधियों में नवंबर में और मजबूती आई। फरवरी के बाद से उत्पादन और बिक्री में सबसे तेज वृद्धि देखी गई है। एक मासिक सर्वेक्षण में बुधवार को यह जानकारी दी गई। आईएचएस मार्केट इंडिया मैन्युफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) अक्टूबर में 55.9 से बढ़कर नवंबर में 57.6 हो गया, जो इस क्षेत्र की स्थिति में 10 महीनों में सबसे मजबूत सुधार का संकेत है।

नवंबर के आंकड़ों ने लगातार तीन महीनों की खराब स्थिति के बाद भर्ती की गतिविधि में सुधार के संभावित संकेतों की ओर इशारा किया। अक्टूबर महीने के पीएमआई आंकड़े ने लगातार पांचवें महीने समग्र परिचालन स्थितियों में सुधार की ओर इशारा किया था।

इसे भी पढ़ें…

महिला आरक्षक करा सकेगी लिंग परिवर्तन, मध्यप्रदेश का पहला मामला

संबंधित समाचार