हमें हर बूथ, हर व्यक्ति तक जाकर सरकार की योजनाएं बतानी हैं: राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
सीतापुर। जिले में भाजपा जिला कार्यालय पर अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला कार्य समिति की बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक व भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष समीर अहसन रिजवी ने बताया कि इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अचिन मल्होत्रा ने की। उन्होंने बताया कि बैठक में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी जाकिर …
सीतापुर। जिले में भाजपा जिला कार्यालय पर अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला कार्य समिति की बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक व भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष समीर अहसन रिजवी ने बताया कि इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अचिन मल्होत्रा ने की। उन्होंने बताया कि बैठक में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी जाकिर हुसैन, वरिष्ठ नेता शफाअत हुसैन, प्रदेश महामंत्री दानिश आजाद, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शमशेर, प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यालय प्रभारी सैफ खान, क्षेत्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा मोहम्मद नईम, क्षेत्रीय महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा रोमा, जिला महामंत्री रोहित सिंह आदि मौजूद रहे।
कार्यसमिति की शुरुआत में मुख्य अतिथियों को माला पहनाकर व पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। भाजपा नेता पंकज जैन ने मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी जाकिर हुसैन को अंग वस्त्र भेंट कर और पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया। कार्यसमिति का शुभारंभ दीप जलाकर व श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर किया गया। कार्यक्रम में वंदे मातरम, तिलावते कुरान पाक व ईसाई समुदाय की प्रार्थना, गुरुवाणी का पाठ किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि व भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी जाकिर हुसैन ने कहा कि कार्यसमिति का मतलब वैसा ही है, जैसे एक परिवार की बातचीत।
पढ़ें: सीतापुर: संविदा कर्मचारी संघ का अनिश्चित कालीन धरना-प्रदर्शन शुरू, कई स्वास्थ्य सेवाएं ठप
इसमें परिवार का हर सदस्य अपनी बात रख सकता है। हमें हर व्यक्ति, हर बूथ तक जाना है और यह बताना है कि सरकार उनके लिए क्या योजनाएं चला रही है। सरकार और अल्पसंख्यक के बीच फैलाए जा रहे भ्रम को तोड़ना है। उन्होंने कहा कि सबको बताना है कि जब सरकार अभी हमारे लिए इतनी योजनाएं चला रही है तो जब हम हर बूथ से भाजपा के प्रत्याशी को जिताएंगे तो सरकार हमारे लिए और कितना काम कर सकती है। निदेशक विकास निगम शफाअत हुसैन ने कहा कि डोर टू डोर जाना है। हर व्यक्ति से मिलना है। हर व्यक्ति का वोट है या नहीं, यह जानकर उसकी मदद करनी है। उसे वोट देने के लिए वोट का महत्व समझाना है और उसे मतदान के दिन बूथ तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है। अवध क्षेत्र अध्यक्ष मोहम्मद नईम ने कहा राजनित वह जगह है, जहां इंसान हमेशा सीखता है। राजनीति में आने वाले हर शख्स का यही लक्ष्य होना चाहिए कि मैं अपने क्षेत्र, अपने लोगों को आगे लेकर आऊंगा और मुख्यधारा से जोडूंगा।
अवध क्षेत्र अल्पसंख्यक मोर्चा महामंत्री रोमा ने कहा कि पीएम ने नारा दिया था, सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास अब हमारी जिम्मेदारी है। हमें यह सोचना है कि क्या यह नारा हमारे काम से झलक रहा है या नहीं। अगर नहीं झलक रहा तो हमें अपने कार्य पर और ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता है। जिला महामंत्री रोहित ने लोगों का जोश बढ़ाते हुए कहा कि मैं धन्यवाद करता हूं अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष को और उनकी टीम को, कि उन्होंने इतनी सफल कार्य समिति का आयोजन किया। भाजपा जिला अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने सीतापुर की पावन धरा पर आने वाले राष्ट्रीय पदाधिकारी व सभी सम्मानित अतिथियों का धन्यवाद दिया और बताया सीतापुर में अल्पसंख्यक मोर्चा सभी मोर्चों से आगे बढ़ रहा है। इस मौके पर काफी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
