बरेली: स्मैक तस्कर फैयाज की फैक्ट्री व तैमूर की दो कोठियां सील

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फरीदपुर, अमृत विचार। पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने स्मैक तस्कर फैयाज व वेहरा गांव के स्मैक तस्कर तैमूर उर्फ भोला की संपत्ति को चिन्हित कर उसे सफेमा के तहत कार्रवाई करते हुए सील कर दिया । वहीं फरीदपुर के मोहल्ला ऊंचा के एक और स्मैक तस्कर मेराज के नाम का खुलासा हुआ …

फरीदपुर, अमृत विचार। पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने स्मैक तस्कर फैयाज व वेहरा गांव के स्मैक तस्कर तैमूर उर्फ भोला की संपत्ति को चिन्हित कर उसे सफेमा के तहत कार्रवाई करते हुए सील कर दिया । वहीं फरीदपुर के मोहल्ला ऊंचा के एक और स्मैक तस्कर मेराज के नाम का खुलासा हुआ है। पुलिस ने मुकदमे में उसका भी नाम शामिल कर लिया है। अब उसकी भी संपत्ति की जांच कर कार्रवाई शुरू करने की तैयारी पुलिस ने शुरू कर दी है।

बुधवार को थाना पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीम ने ग्राम पढ़ेरा के स्मैक तस्कर पूर्व प्रधान सईद खान उर्फ छोटे के पार्टनर फैयाज की बैटरी फैक्ट्री की भूमि पर बैनर लगा दिया। टीम ने गांव बेहरा पहुंचकर स्मैक तस्कर भोला उर्फ तैमूर की गांव में बनी दोनों कोठियां सील कर दीं और गांव में डुगडुगी पिटवा पर उसकी जमीन पर भी सफेमा के तहत कार्यवाही करते हुए झंडी बैनर लगाकर जब्ती करण की कार्यवाही की गई।

वहीं स्मैक तस्करों द्वारा बताए गए नामों में फरीदपुर के मोहल्ला ऊंचा निवासी मेराज का नाम पुलिस को बताया गया था। पुलिस ने उसकी जांच पड़ताल करते हुए उसके स्मैक तस्करी में शामिल होने की बात सामने आई तो पुलिस ने मुकदमे में उसका नाम भी शामिल कर लिया। अब उसके खिलाफ भी उसकी संपत्ति की जांच करने की कार्यवाही शुरू की जाएगी।

संबंधित समाचार