बरेली: ब्लाक प्रमुख ने मिनी खेल स्टेडियम का किया निरीक्षण
शेरगढ़, अमृत विचार। ब्लाक प्रमुख भूपेंद्र कुर्मी ने बुधवार को खंड विकास अधिकारी नेमचंद एवं एडीओ पंचायत ओंमकार सिंह के साथ ब्लॉक के ब्योंधा गांव में बनने वाले मिनी खेल स्टेडियम का निरीक्षण किया तथा शीघ्र ही निर्माण कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान व्यवस्थाओं को परखने के साथ ही निर्माण …
शेरगढ़, अमृत विचार। ब्लाक प्रमुख भूपेंद्र कुर्मी ने बुधवार को खंड विकास अधिकारी नेमचंद एवं एडीओ पंचायत ओंमकार सिंह के साथ ब्लॉक के ब्योंधा गांव में बनने वाले मिनी खेल स्टेडियम का निरीक्षण किया तथा शीघ्र ही निर्माण कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान व्यवस्थाओं को परखने के साथ ही निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा। खंड विकास अधिकारी ने क्षेत्र पंचायत द्वारा किए जा रहे मिनी स्टेडियम के निर्माण कार्य की सराहना करते हुए निर्धारित समय में कार्य को पूरा करने पर बल दिया।
ब्लाक प्रमुख भूपेंद्र कुर्मी ने बुधवार को बीडीओ नेमचंद, एडीओ पंचायत ओंमकार सिंह के साथ ब्लॉक शेरगढ़ के गांव ब्योंधा में तकरीबन 15 लाख रुपए की धनराशि से निर्मित होने वाले मिनी खेल स्टेडियम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेडियम निर्माण की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा शीघ्र ही निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि शासन-प्रशासन के निर्देशन में खेल गतिविधियों को संचालित करने के लिए प्रत्येक ब्लॉक में मिनी स्टेडियम की व्यवस्था की जा रही है जिसके तहत ब्लाक के गांव ब्योंधा में तकरीबन एक एकड़ भूमि में 15 लाख की धनराशि से मिनी स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है।
क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी फहद अली ख़ान का कहना है कि ब्लॉक में मिनी स्टेडियम का निर्माण निश्चित ही युवाओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा। इस मौके पर एडीओ पंचायत ओंमकार सिंह, एडीओ कृषि केपी सिंह, जेआरईएस कृष्णपाल सिंह, बीओ पीआरडी फहद अली खान, ग्राम प्रधान सुंदरलाल आदि मौजूद रहे।
