बरेली: जनता के लिए दिक्कत बनी नवादा शेखान की टूटी सड़क

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पुराने शहर नवादा शेखान में मेन सड़क का निर्माण कई सालों से लटका हुआ है। यहां रोड न बनाए जाने से लंबे समय से स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। वार्ड के लोगों का कहना है कि इसकी शिकायत कई बार नगर निगम को की जा चुकी है …

बरेली, अमृत विचार। पुराने शहर नवादा शेखान में मेन सड़क का निर्माण कई सालों से लटका हुआ है। यहां रोड न बनाए जाने से लंबे समय से स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। वार्ड के लोगों का कहना है कि इसकी शिकायत कई बार नगर निगम को की जा चुकी है लेकिन रोड बनाने को लेकर अब तक कोई सुध नहीं ली गई है। ऐसे में टूटी सड़क पर आए दिन लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। बताया यह भी जा रहा है कि दो वार्डों के बीच सीमा विवाद के चलते भी इस रोड को बनाने में पेच फंस रहा है।

नवादा शेखान का मुख्य मार्ग होने की वजह से इस लोगों का काफी आना-जाना रहता है लेकिन काफी क्षतिग्रस्त हो चुकी इस सड़क को नया बनाया जाना तो दूर उसकी मरम्मत तक नहीं की जा रही है। बताते हैं कि दो वार्डों की सीमा विवाद में उलझे इस रोड निर्माण को लेकर क्षेत्र के बाशिंदे न जाने कितनी बार दोनों वार्डों के पार्षदों से मिलकर समस्या के बारे में बता चुके हैं।

इसके अलावा नगर निगम के अधिकारियों को भी इस समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन जनप्रतिनिधि और अधिकारी दोनों ही जनहित से जुड़ी इस समस्या के निस्तारण को लेकर गंभीर नहीं दिखाई दे रहे हैं। जनता का कहना है कि आश्वासन के अलावा कोई हल नहीं निकला जबकि सरकार स्मार्ट सिटी बनाने और गड्ढा मुक्त कहने की बात कह रही है।

जबकि नगर निगम इस रोड बनाने के लिए टेंडर भी पास कर चुका है। रोड न बनने से बुजुर्ग व बच्चे आए दिन गिरकर चोटिल होते हैं। कई बार ई-रिक्शा पलट चुके हैं। रोड न बनने से क्षेत्र की जनता में रोष बढ़ रहा है।

संबंधित समाचार