बरेली: पशु तस्करों ने पुलिस पर की फायरिंग, दो दबोचे
शीशगढ़, अमृत विचार। गौकशी की सूचना पर पहुंची पुलिस के ऊपर गांव जाफरपुर में पशु तस्करों ने फायरिंग कर दी। जबावी फायरिंग करते हुए पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तस्करों के पास से एक गाय, पशु काटने के उपकरण, एक 12 बोर का तमंचा, जिंदा कारतूस व एक खोका कारतूस …
शीशगढ़, अमृत विचार। गौकशी की सूचना पर पहुंची पुलिस के ऊपर गांव जाफरपुर में पशु तस्करों ने फायरिंग कर दी। जबावी फायरिंग करते हुए पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तस्करों के पास से एक गाय, पशु काटने के उपकरण, एक 12 बोर का तमंचा, जिंदा कारतूस व एक खोका कारतूस बरामद किए। पूछताछ में पता चला कि पांच दिन पहले इन्हीं पशु तस्करों ने जंगल में कटान किया था।
इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि मंगलवार रात पुलिस टीम एक बजे गश्त कर रही थी। गौकशी की सूचना पर गांव जाफरपुर में घेराबंदी की। इस दौरान पशु तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जबावी फायरिंग करते हुए बब्लू, कुरेशी व हसनैन निवासी ग्राम जाफरपुर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके दो अन्य साथी भागने में सफल रहे।
पुलिस ने तस्करों के पास से एक गाय, पशु काटने के उपकरण समेत तमंचा व कारतूस बरामद किए। पूछताछ में तस्करों ने पुलिस को बताया कि पांच दिन पहले गांव बूंची के जंगल में भी एक गौवंशीय पशु का वध कर उसका मांस बेचकर पशु अवशेष जंगल में फेंक दिए थे। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
