बरेली: सिंगल स्टेज व्यवस्था में गड़बड़ हुई तो नपेंगे ठेकेदार
बरेली, अमृत विचार। बुधवाार को आरएफसी जोगिंदर सिंह ने सिंगल स्टेज व्यवस्था के तहत एनएफएसएस के खाद्यान का उठान समय से कराने के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें बरेली मंडल और जनपद स्तरीय अधिकारियों समेत परिवहन ठेकेदार मौजूद रहे। इस दौरान नवंबर महीने में सिंगल स्टेज व्यवस्था के तहत परिवहन ठेकेदारों द्वारा …
बरेली, अमृत विचार। बुधवाार को आरएफसी जोगिंदर सिंह ने सिंगल स्टेज व्यवस्था के तहत एनएफएसएस के खाद्यान का उठान समय से कराने के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें बरेली मंडल और जनपद स्तरीय अधिकारियों समेत परिवहन ठेकेदार मौजूद रहे।
इस दौरान नवंबर महीने में सिंगल स्टेज व्यवस्था के तहत परिवहन ठेकेदारों द्वारा अपेक्षित वाहन समय से उपलब्ध नहीं कराने के मद्देनजर परिवहन ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई के लिए आरएमओ, एसआरएओ, डीएफएमओ, डीएसओ की कमेटी गठित करने के निर्देश दिएउ। यह कमेटी जिलापूर्ति अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर परिवहन ठेकेदार का ठेका निरस्त कर उसी समान दर पर दूसरे परिवहन ठेकेदारों को नियुक्त करेगी।
बैठक में परिवहन ठेकेदारों को समय से उठान के लिए ज्यादा से ज्यादा वाहन खरीदने के निर्देश दिये गए। सभी परिवहन ठेकेदारों को बताया गया कि सिंगल स्टेज व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य पुरानी व्यवस्था की खामियों को खत्म कर भारतीय खाद्य निगम से कोटेदारों तक पूरा खाद्यान्न पहुंचाना है। अगर कोटेदारों तक पूरा खाद्यान नहीं पहुंचा तो वाहन चालक समेत परिवहन ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई होगी और फर्म को प्रदेश में खाद्य विभाग के समस्त कार्यों से डिबार/ब्लैक लिस्ट करवा दिया जायेगा।
