रंग लाया किसानों का संघर्ष, आखिरकार तीनों कृषि कानून खत्म, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी

रंग लाया किसानों का संघर्ष, आखिरकार तीनों कृषि कानून खत्म, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र ने सरकार ने बुधवार को उन तीन कृषि कानूनों को रद्द करने वाले अधिनियम को अधिसूचित किया, जिसके विरोध में किसान लंबे समय से दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलनरत हैं। विधि एवं न्याय मंत्रालय द्वारा जारी एक राजपत्र अधिसूचना के मुताबिक, कृषि कानून निरसन अधिनियम,2021 को 30 नवंबर को राष्ट्रपति की मंजूरी …

नई दिल्ली। केंद्र ने सरकार ने बुधवार को उन तीन कृषि कानूनों को रद्द करने वाले अधिनियम को अधिसूचित किया, जिसके विरोध में किसान लंबे समय से दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलनरत हैं। विधि एवं न्याय मंत्रालय द्वारा जारी एक राजपत्र अधिसूचना के मुताबिक, कृषि कानून निरसन अधिनियम,2021 को 30 नवंबर को राष्ट्रपति की मंजूरी मिल गई।

इस कानून को ससंद द्वारा 29 नवंबर को विपक्षी सांसदों के हंगामे बीच बिना बहस पारित किया गया था। इसमें तीन खंड हैं जिसमें से प्रथम खंड में अधिनियम का संक्षिप्त नाम है।

इसके दूसरे खंड में कहा गया है कि कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सरलीकरण) अधिनियम 2020, कृषि (सशक्तिकरण और संरक्षण) कीमत आश्वासन और कृषि सेवा करार अधिनियम 2020 और आवश्यक वस्तु संशोधन कानून, 2020 का निरसन किया जाता है। विधेयक के तीसरे खंड में कहा गया है कि आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3 की उपधारा (1क) का लोप किया जाता है।

ताजा समाचार

कासगंज: जानलेवा हमले के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज
अप्रैल में 77 आतंकी हमलों से थर्राया पाकिस्तान, 70 लोगों की गई जान...रिपोर्ट में किया गया दावा
सीतापुर में विपक्ष पर अमित शाह की प्रहार, कहा- सपा, बसपा और कांग्रेस ने राजनीति को परिवारवाद में बांध रखा था
संदेशखाली मामले में सीबीआई जांच की प्रगति से संतुष्ट ; एनएचआरसी को पक्ष बनने की अनुमति दी: कोलकाता हाईकोर्ट
बरेली: पहले कट्टे की फैक्ट्रियां चलती थी, अब मिसाइल और तोप बनकर पाकिस्तान में बरस रही- अमित शाह
कासगंज: दुर्घटनाएं रोकने के लिए यातायात पुलिस ने कसी कमर, फोरलेन पर जगह-जगह लगवाए रिफ्लेक्टर टेप