अमेरिका के रक्षा प्रमुख ने हाइपरसोनिक हथियारों के लिए चीन के अभियान की निंदा की
सियोल। अमेरिका के रक्षा प्रमुख ने कहा है कि चीन के हाइपरसोनिक हथियारों के परीक्षण से क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने अपने दक्षिण कोरियाई समकक्ष के साथ सियोल में वार्षिक सुरक्षा वार्ता के बाद गुरुवार को यह टिप्पणी की। ऑस्टिन ने कहा कि अमेरिका चीन की सैन्य …
सियोल। अमेरिका के रक्षा प्रमुख ने कहा है कि चीन के हाइपरसोनिक हथियारों के परीक्षण से क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने अपने दक्षिण कोरियाई समकक्ष के साथ सियोल में वार्षिक सुरक्षा वार्ता के बाद गुरुवार को यह टिप्पणी की।
ऑस्टिन ने कहा कि अमेरिका चीन की सैन्य क्षमता को लेकर चिंतित है और चीन को ”बड़ी चुनौती” मानता है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ”अपने और अपने सहयोगियों का (चीन से) संभावित कई खतरों के खिलाफ बचाव में सहयोग जारी रखेगा।”
