रायबरेली: बोलेरो को बचाने के चक्कर में गंदे नाले में गिरा टैंकर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। कस्बा के लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर बोलेरो को बचाने के चक्कर में टैंकर गंदे नाले के पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए नाले में जा गिरी। गनीमत रही कि बोलेरो के चालक और परिचालक बाल-बाल बच गए। भागीपुर मजरे बाबूगंज गांव निवासी प्रमोद कुमार टैंकर चालक का कार्य करता है। बुधवार की रात करीब 11 …

रायबरेली। कस्बा के लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर बोलेरो को बचाने के चक्कर में टैंकर गंदे नाले के पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए नाले में जा गिरी। गनीमत रही कि बोलेरो के चालक और परिचालक बाल-बाल बच गए।

भागीपुर मजरे बाबूगंज गांव निवासी प्रमोद कुमार टैंकर चालक का कार्य करता है। बुधवार की रात करीब 11 बजे वह टैंकर लेकर प्रयागराज की ओर जा रहा था। कस्बा के गंदा नाला पुल के पास पहुंचा ही था कि तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो को बचाने के चक्कर में वाहन नाला पुल की रेलिंग से जा टकराई और रेलिंग को तोड़ते हुए नाले में जा गिरी।

पढ़ें- Air Pollution: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, पूछा- जब बड़े कर रहे घर से काम तो बच्चे क्यों जा रहे स्कूल?

घटना के बाद राहगीरों व स्थानीय लोगों की काफी भीड़ इकट्ठी हो गई। लोगों ने दौड़कर चालक और परिचालक को वाहन से बाहर निकाला। हालांकि इस घटना में दोनों को खरोच तक नहीं आई थी और दोनों बाल-बाल बच गए। बाहर निकल कर चालक और परिचालक ने राहत की सांस ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पुल की टूटी रेलिंग के पास चेक ड्रम लगा दिए जिससे और कोई दुर्घटना का शिकार ना हो सके। कोतवाल शिव शंकर सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। चालक और परिचालक को सुरक्षित टैंकर को नाले से बाहर निकालवाने का प्रयास किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- बरेली: यूपी बोर्ड की लापरवाही का खामयाजा भुगत रहे हैं छात्र, कहीं नहीं मिल रहा एडमिशन, बरेली के भी तमाम छात्र शामिल

संबंधित समाचार