रायबरेली: सड़क से अतिक्रमण हटाने के लिए चला अभियान, दी गई ये चेतावनी
रायबरेली। नगर पंचायत सलोन में गुरुवार को सड़क से अतिक्रमण हटाने को लेकर अभियान चला। अतिक्रमण हटाने के लिए नगर पंचायत अधिशाषी अधिकारी के साथ कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। अभियान के दौरान नगर पंचायत प्रशासन ने सड़क पर अतिक्रमण करने वाले फुटकर व्यापारियों व अन्य अतिक्रमणकारियों को ताकीद कराया कि आज …
रायबरेली। नगर पंचायत सलोन में गुरुवार को सड़क से अतिक्रमण हटाने को लेकर अभियान चला। अतिक्रमण हटाने के लिए नगर पंचायत अधिशाषी अधिकारी के साथ कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। अभियान के दौरान नगर पंचायत प्रशासन ने सड़क पर अतिक्रमण करने वाले फुटकर व्यापारियों व अन्य अतिक्रमणकारियों को ताकीद कराया कि आज तो अतिक्रमण हटाया गया है। यदि से अतिक्रमण किया जाता है, तो न केवल सामान जब्त किया जाएगा।
बल्कि जुर्माना भी वसूला जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने बाकायदा वैधानिक नियम भी बना दिये गये है। ताकि कोई भी सड़क के किनारे अतिक्रमण न कर सकें। सलोन कस्बे प्रतिदिन जाम की समस्या अतिक्रमण की वजह से नासूर बनी हुई है।जिसमे स्थानीय राहगीरों के साथ एसडीएम व उच्चाधिकारियों को भी जाम की समस्या से जूझना पड़ता है।जिसके बाद एसडीएम शिखा संखवार के निर्देश पर ईओ दिनेश प्रताप सिंह ने कोतवाली प्रभारी संजय त्यागी पुलिस बल के साथ गुरुवार को सड़क की काली पटरियों पर अतिक्रमण किये ठेलिया दुकानदारों से पटरियों को खाली कराया।
अधिशाषी अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि यदि आज के बाद फिर से अतिक्रमण किया जाता है, सड़क किनारे सब्जी की दुकानें लगाई जाती है तो पहली बार में 500 रुपए की चालानी कार्रवाई की जाएगी। यदि इसके बाद भी अतिक्रमण किया जाता है तो एक हजार रुपए और तीसरी बार अतिक्रमण करने पर 2 हजार रुपए का चालान काटा जाएगा। इसके बाद भी सड़क किनारे अतिक्रमण किया जाता है तो 5 हजार रुपए का चालान करने के साथ ही सामग्री को भी जब्त कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें:-नाइजीरिया नाव दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 29 हुई, 14 अन्य अभी भी लापता
