लखीमपुर खीरी: खेल-खेल में बच्चे ने ब्लेड से काटा दूसरे बच्चे का प्राइवेट पार्ट
खमरिया-खीरी, अमृतविचार। आपसी खेल में एक बच्चे ने दूसरे का ब्लेड से प्राइवेट पार्ट काट दिया।लहूलुहान अवस्था मे घर पहुंचे बच्चे को देखकर परिजनों ने उसे जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया है। जहाँ हालात नाजुक बताई जा रही है। ईसानगर थाना क्षेत्र के गांव हसनापुर निवासी राममिलन का बेटा प्रह्लाद 5 वर्ष गांव के …
खमरिया-खीरी, अमृतविचार। आपसी खेल में एक बच्चे ने दूसरे का ब्लेड से प्राइवेट पार्ट काट दिया।लहूलुहान अवस्था मे घर पहुंचे बच्चे को देखकर परिजनों ने उसे जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया है। जहाँ हालात नाजुक बताई जा रही है। ईसानगर थाना क्षेत्र के गांव हसनापुर निवासी राममिलन का बेटा प्रह्लाद 5 वर्ष गांव के ही राम सरन के सात वर्षीय बेटे आयुष के साथ गुरुवार की शाम गांव में खेल रहा था।
इसी बीच रामसरन के बेटे आयुष ने राममिलन के बेटे प्रहलाद के प्राइवेट पार्ट को ब्लेड से काट दिया। जिससे प्रहलाद जख्मी हालत में रोते बिलखते अपने घर पहुंचा। तो परिजन हालत देख कर सन्न रह गये । देखते ही देखते आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी। राममिलन और रामसरन दोनो ही बाजार में पान बेंचने का काम करते हैं।
घटना के समय वह घर पर नहीं थे। घर के अन्य सदस्यों ने फोन कर राममिलन को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद घर पहुँचे घायल बच्चे के पिता ने प्रह्लाद को लहूलुहान स्थित में लखीमपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहाँ हालत गंभीर बताई जा रही है।
