सावधान: रेलवे स्टेशन जाने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, नहीं तो पढ़ेगा भारी
लखनऊ। कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए एक बार फिर रेल प्रशासन ने कमर कस ली है। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन ने मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेन से आने वाले रेल यात्रियों से अपील की है कि संक्रमण से बचाव के लिए स्टेशनों तय नियमों का पालन करे।पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी …
लखनऊ। कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए एक बार फिर रेल प्रशासन ने कमर कस ली है। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन ने मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेन से आने वाले रेल यात्रियों से अपील की है कि संक्रमण से बचाव के लिए स्टेशनों तय नियमों का पालन करे।पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि स्टेशन पर बिना मास्क पहने प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यदि कोई इसका उल्लघंन करता हुआ पाया जाता है तो ऐसे व्यक्ति पर 100 रुपए जुर्माना लगाया जा रहा है।
इन बातों का रखे ध्यान
- यात्री रेलवे प्लेटफार्म या ट्रेन पर एक दूसरे से दूरी बना कर रखें।
- स्टेशन प्लेटफार्म व ट्रेन के अंदर इधर उधर न थूके। इस्तेमाल किए गए मास्क को इधर उधर न फेकें।
- यात्रा के दौरान सह यात्रियों के साथ अपनी व्यक्तिगत वस्तुऐं जैसे मोबाइल फोन, कपड़े, बिस्तर, तौलिया, खाने का सामान एवं अन्य दूसरी व्यक्तिगत वस्तुऐं साझा न करें।
- खांसतें व छीकतें समय अपनी नाक व मुंह को टिश्यू व रूमाल से ढकें।
- यात्रा के दौरान किसी भी यात्री को खांसी, बुखार, सांस लेने में कठिनाई होती है। तो यथाशीध्र रेलवे अधिकारियों से सम्पर्क करें और उनके निर्देशों का पालन करें।
- मंडल के कार्यरत सभी स्टेशन स्टाफ, विशेष तौर पर फ्रंट लाइन स्टाफ को सख्त हिदायत दी गयी है कि ड्यूटी के दौरान स्वंय को संक्रमण से बचाने के लिए वे सभी कोविड-19 प्रोटोकाल एवं गाइड लाइन का कड़ाई से पालन करना सुनिश्चित करेंगे।
यह भी पढ़ें:-Omicron variant: भारत में भी कोरोना के नए वैरिएंट की दस्तक, दो लोगों में हुई ऑमिक्रॉन की पुष्टि
