रामपुर : पत्नी के लिए समोसे लेने गया पति, महिला प्रेमी के साथ फरार
सैदनगर(रामपुर), अमृत विचार। पत्नी को विदाकर कराकर ले जा रहा पति रास्ते में समोसे लेने चला गया। इस बीच महिला अपने प्रेमी के साथ जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई। इस मामले में पीड़ित के पिता ने पटवाई थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय …
सैदनगर(रामपुर), अमृत विचार। पत्नी को विदाकर कराकर ले जा रहा पति रास्ते में समोसे लेने चला गया। इस बीच महिला अपने प्रेमी के साथ जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई। इस मामले में पीड़ित के पिता ने पटवाई थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
मामला पटवाई थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। यहां के रहने वाले ग्रामीण ने अपनी बेटी की शादी छह माह पहले अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक से शादी की थी। पिता का कहना है कि एक दिसंबर को उसका दामाद उसकी बेटी को विदा कराने के बाद ससुराल लेकर जा रहा था कि रास्ते में महिला ने अपने पति से कहा कि उसको भूख लग रही है।
वह बाइक को रास्ते में रोक कर समोसे लेने चला गया, इस बीच महिला अपने प्रेमी के साथ जेवर और 20 हजार रुपये लेकर फरार हो गई। जब पति वहां पर आया, तो उसे गायब देखकर होश उड़ गए। पति ने उसे काफी तलाश किया, लेकिन सुराग नहीं लगा। जिसके बाद युवक ने उसने मायके में भी सूचना दे दी। परिजनों के होश उड़ गए। बाद में जानकारी मिलने के बाद प्रेमी के साथ जाने की जानकारी हुई। बेटी के पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
