सीतापुर: सीएमओ से वार्ता विफल, संविदा कर्मियों ने तेज किया आंदोलन, सेवाएं बाधित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय में अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ प्रदर्शन कर रहे संविदा कर्मियों ने गुरुवार को अपना आंदोलन और तेज कर दिया। इससे पूर्व संघ पदाधिकारियों की बुधवार की शाम कैंप कार्यालय में सीएमओ के साथ वार्ता भी हुई थी, …

सीतापुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय में अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ प्रदर्शन कर रहे संविदा कर्मियों ने गुरुवार को अपना आंदोलन और तेज कर दिया। इससे पूर्व संघ पदाधिकारियों की बुधवार की शाम कैंप कार्यालय में सीएमओ के साथ वार्ता भी हुई थी, लेकिन यह वार्ता विफल रही। आंदोलन रोकने का कोई हल नहीं निकला। जिसके बाद गुरुवार को संविदा कर्मी संघ ने आंदोलन और तेज कर दिया है।

दरअसल संविदा कर्मी अपने कई मांगों को लेकर कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन उनकी मांगे पूरी नहीं हुईं। संघ के जिलाध्यक्ष ने बताया कि इसी सिलसिले में करीब तीन माह पूर्व प्रदेश के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण से बात हुई थी। उन्होंने मांगों को लेकर आश्वासन भी दिया था, लेकिन फिर भी मांगे पूरी नहीं हुईं। जिसके चलते संघ के लोग फिर से आंदोलन करने को मजबूर हुए हैं। उनका कहना है कि जब तक मांगे पूरी नहीं होंगी, तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

सीएमओ कार्यालय में चल रहे इस प्रदर्शन से कई स्वास्थ्य सुविधाएं बाधित हैं। कोविड टीकारण का कार्य भी बाधित हो गया है। साथ ही ऑनलाइन फीडिंग सहित कई अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं भी बाधित हैं। जिससे आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संघ के जिलाध्यक्ष आदित्य भारती व महामंत्री अवनीश मिश्रा आदि ने कहा कि यदि संगठन की मांगे समय रहते पूरी नहीं हुईं तो प्रांतीय संगठन के आदेश पर इमरजेंसी सेवाओं को भी बाधित की जा सकती हैं। जिसका पूरा जिम्मा शासन प्रशासन का होगा।

इस प्रदर्शन में समस्त संविदा कर्मचारी चिकित्सा, पैरामेडिकल मैनेजमेंट सहित अन्य कर्मचारी भी शामिल रहे। संविदा कर्मी संघ के लोग विनियमितीकरण, असृजित पदों का विभाग में सृजन, वेतन पॉलिसी, वेतन विसंगति सातवां वेतन आयोग का लाभ सहित सात मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस अनिश्चित कालानी धरना प्रदर्शन में डाक्टर संदीप भार्गव, कोहिनूर सिंह, पीयूष कुमार बाजपेयी, अजेंद्र, अमित शर्मा सहित भारी संख्या में कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: लवलेन मार्केट में अतिक्रमण व गंदगी से व्यापारी परेशान, जानें वजह

संबंधित समाचार